featured यूपी

योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या पहुँचकर किया रामलला का दर्शन

योगी ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ। अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर राममंदिर के भूमि पूजन की पहली वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचकर रामलला का दर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वासुदेव घाट पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को राशन वितरित किया। अयोध्या में लाभार्थियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में 15 करोड़ लोग इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन उपलब्ध कराने का यह अभियान है।

आज से एक वर्ष पूर्व 05 अगस्त 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत व संतों की उपस्थिति में राम मंदिर का भूमि पूजन किया था। राम मंदिर की नींव की भराई का कार्य प्रारम्भ हो गया है। भव्य राम मंदिर के नींव की 24 लेयर तैयार हो चुकी है। 25 वीं लेयर पर कार्य चल रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपतराय ने बताया कि मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। कुशल कारीगरों व इंजीनियरों की देखरेख में मंदिर का कार्य दिन रात जारी है। रात में बिजली के दूधिया प्रकाश में मशीनें बिना थके बिना रूके काम में लगी हैं। अभी छः मीटर मोटी चट्टान और ढ़ाली जायेगी कुल 12 मीटर मोटी चट्टान नींव के रूप में ढ़ाली जायेगी। जल्द ही भूतल के ऊपर का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जायेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण हेतु हुए भूमि-पूजन के प्रथम वर्षगांठ की सभी को बधाई दी है। योगी ने कहा कि प्रभु श्री राम भारत की सकल आस्था के केंद्र-बिंदु व सभी के आराध्य हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रभु श्री रामलला की पावन जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण हेतु हुए भूमि पूजन के प्रथम वर्षगांठ की सभी देश एवं प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि भगवान श्री राम जी आप सभी को स्वस्थ रखें, आरोग्यता प्रदान करें एवं सुख, समृद्धि, संपन्नता का आशीर्वाद दें।
हेलीपैड पर पहुँचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, अयोध्या के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और महानगर के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा और महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने स्वागत किया।

Related posts

बिचौलिये मिशेल का वकील बनना जोसेफ को पडा भारी, कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता

mahesh yadav

पंजाब चुनाव : होर्डिंग पर राष्ट्रपति की तस्वीर को लेकर कड़ी नाराजगी

Rahul srivastava

किसान हार्न बजाकर भरेंगे आंदोलन में दम, गुरुवार को होगा हार्न बजाओ दिवस

Aditya Mishra