Breaking News featured यूपी

विधानसभा स्तरीय मार्च निकालेगी कांग्रेस, सोशल मीडिया पर की ये अपील

विधानसभा स्तरीय मार्च निकालेगी कांग्रेस, सोशल मीडिया पर की ये अपील

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी आगामी नौ और दस अगस्त को विधानसभा स्तरीय मार्च करेगी। इसका ऐलान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किया। उन्होंने कहा, ‘प्रियंका गांधी के आवाहन पर अगस्त क्रांति दिवस नौ और दस अगस्त को कांग्रेस पार्टी ‘भाजपा गद्दी छोड़ों’ अभियान का आरंभ करेगी। इसके तहत पार्टी द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों पर मार्च निकाला जाएगा और प्रदर्शन किया जायेगा।’

क्या होंगे मुद्दे

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि मंहगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, महिला सुरक्षा और प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ हम मार्च निकालकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होनें कहा, ‘भाजपा की हठधर्मिता के कारण प्रदेश का किसान दुखी और निराश है। बेरोजगारी के चलते युवा सड़कों पर आंदोलित है। प्रदेश में जंगल राज व्याप्त है, महिलाएं सुरक्षित नहीं है।’

सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने की अपील

वहीं कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस अभियान से जुड़ा एक पोस्टर शेयर किया गया है जिसमें अपील की गई है कि विधानसभा स्तरीय पदयात्रा में सभी साथी सम्मलित हों।

ट्वीट…

Related posts

राजस्थान बोर्ड आज शाम 4 बजे करेगा 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी

Rani Naqvi

आइआइटी की परीक्षा को साल 2018 से किया जाएगा पूरी तरह ऑनलाइन

Rani Naqvi

दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन को ED ने किया गिरफ्तार, 2 महीने पहले कुर्क हुई थी संपत्ति

Rahul