featured यूपी

मैनपुरी: घर में सो रही महिला की निर्मम हत्या, दुष्कर्म की भी आशंका, पढ़ें पूरी खबर

मामूली विवाद में पति ने सरेराह पत्नी का गला रेता, पढ़ें पूरी खबर

मैनपुरी: जिले के कुरावली के हविलिया गांव में सो रही महिला का गला काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। सो रही महिला की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना देर रात की है जहां बुधवार को परिजनों को महिला का शव खून से सना हुआ मिला। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हविलिया गांव की महिला हर रोज की तरह अपने घर के बरामदे में सो रही थी। तभी रात में अचनाक से किसी ने उसके गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया और उसकी हत्या कर दी। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। सीओ आशीष कुमार मौके पर पहुंचे और बताया कि घटना स्थल पर महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसके साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई है। फिलहाल पुलिस ने लूट और हत्या का मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर लिया है।

मृतक महिला का पति दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। और महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ गांव में ही अकेली रहती थी। कल रात महिला अपने घर के आंगन में सो रही थी तभी उसकी हत्या कर दी गई।

Related posts

MBBS में एडमिशन दिलाने के नाम पर 22 लाख की ठगी, पढ़े पूरी खबर

Aman Sharma

गंगा नदी में डूबे युवकों में से एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी  

Shailendra Singh

सरकारी नियमों की अनदेखी करने से अधिकारियों को नहीं है परहेज

Rahul srivastava