featured यूपी

TokyoOlympic2020: लवलीना ने जीता कांस्‍य पदक, मायावती-प्रियंका गांधी ने ऐसे दी बधाई  

TokyoOlympic2020: लवलीना ने जीता कांस्‍य पदक, मायावती-प्रियंका गांधी ने ऐसे दी बधाई  

TokyoOlympic2020: टोक्यो ओलंपिक में धीरे-धीरे भारत का प्रदर्शन बेहतर हो रहा है। बुधवार को महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) ने कांस्य पदक जीतकर पूरे देश का नाम रोशन कर दिया। इस पर बसपा सुप्रीमो मायावती और यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट करते हुए उन्हें बधाई दी।

मायावती ने किया ट्वीट

मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा, भारतीय मुक्केबाज़ लवलीना बोरगोहेन (69 किलोग्राम वर्ग) को टोक्यों ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत कर देश को एक और पदक दिलाकर गौरवान्वित करने के लिए दिली मुबारकबाद। वे तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत को वर्तमान ओलम्पिक में पदक दिलाया है।

 

प्रियंका गांधी ने दी बधाई

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, हार्दिक बधाई @LovlinaBorgohai! हम तुम पर गर्व करते हैं।

 

सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

इससे पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी ट्वीट करते हुए बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि, टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला मुक्केबाज ने कांस्य पदक अर्जित कर पूरे देश को एक बेशकीमती तोहफा दिया है। यह पदक भारत की मातृशक्ति के अतुल्य सामर्थ्य को दर्शाता है। आज पूरा देश इन पर गर्व कर रहा है, जय हिंद!

 

बता दें कि Lovlina Borgohain ने टोक्यो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए, कांस्य पदक जीता। हालांकि वह मुकाबले में आगे नहीं बढ़ सकी और उन्हें 5-0 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी कांस्य पदक पर उन्होंने अपने दावा ठोका। भारत का यह तीसरा पदक है, इसके पहले वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने रजत पदक और पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में कांस्य पदक पर अपना नाम लिखकर इतिहास रच दिया है।

Related posts

भारत लाए गए 38 भारतीयों के शव, पंजाब सरकार देगी 5-5 लाख का मुआवजा

lucknow bureua

वाराणसी: यूपी के 24 जिलों में बाढ़ का प्रकोप, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh

ध्यान के बाद ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं: केजरीवाल

bharatkhabar