featured यूपी

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महिला इकाई का होगा गठन

mahila 1 अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महिला इकाई का होगा गठन

लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश महिला इकाई की घोषणा 15 दिन के भीतर कर दी जाएगी। उक्त बात अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने सोमवार को दारुलसफा स्थित कार्यालय में कही।

संदीप बंसल ने कहा कि आज देश में बहुत बड़ी संख्या में महिला उद्यमी एवं व्यापारी कार्य कर रही हैं, लेकिन उनको आगे आने का उचित अवसर नहीं मिल पा रहा है। इसलिए संगठन ने अपनी प्रदेश की महिला इकाई को प्रभावशाली बनाने का निर्णय लिया है, प्रदेश की तमाम जिलों की महिला पदाधिकारियों को जागरूक करते हुए प्रदेश इकाई के गठन का निर्णय लिया गया है।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश छबलानी ने बताया कि मुख्यालय पर आयोजित महिला इकाई की बैठक में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक महिला पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रदेश की सभी महिला पदाधिकारियों का लखनऊ की ज्योति सिंह अग्रवाल,अनुराधा जयसवाल, वीनू मिश्रा ने माल्यार्पण करके एवं अंगवस्त्र भेंट करके स्वागत किया।

सभी महिला पदाधिकारियों ने 2 सप्ताह के अंदर प्रदेश में सैकड़ों महिलाओं को एकजुट करके शक्तिशाली महिला इकाई बनाने का संकल्प लिया है।

Related posts

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर किया हमला, बाले- तमिलों की भाषा का सम्मान नहीं करते प्रधानमंत्री

Aman Sharma

पीजीआई में आरक्षित बेड भी फुल, कर्मचारी की पत्नी को नहीं मिला इलाज

sushil kumar

लेडी डीएम को आया गुस्सा अधिकारी को किया मौके से निलंबित : हरदोई

Arun Prakash