featured यूपी

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महिला इकाई का होगा गठन

mahila 1 अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महिला इकाई का होगा गठन

लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश महिला इकाई की घोषणा 15 दिन के भीतर कर दी जाएगी। उक्त बात अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने सोमवार को दारुलसफा स्थित कार्यालय में कही।

संदीप बंसल ने कहा कि आज देश में बहुत बड़ी संख्या में महिला उद्यमी एवं व्यापारी कार्य कर रही हैं, लेकिन उनको आगे आने का उचित अवसर नहीं मिल पा रहा है। इसलिए संगठन ने अपनी प्रदेश की महिला इकाई को प्रभावशाली बनाने का निर्णय लिया है, प्रदेश की तमाम जिलों की महिला पदाधिकारियों को जागरूक करते हुए प्रदेश इकाई के गठन का निर्णय लिया गया है।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश छबलानी ने बताया कि मुख्यालय पर आयोजित महिला इकाई की बैठक में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक महिला पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रदेश की सभी महिला पदाधिकारियों का लखनऊ की ज्योति सिंह अग्रवाल,अनुराधा जयसवाल, वीनू मिश्रा ने माल्यार्पण करके एवं अंगवस्त्र भेंट करके स्वागत किया।

सभी महिला पदाधिकारियों ने 2 सप्ताह के अंदर प्रदेश में सैकड़ों महिलाओं को एकजुट करके शक्तिशाली महिला इकाई बनाने का संकल्प लिया है।

Related posts

बिहार की राजनीति गर्म नीतीश कुमार, राम विलास पासवान और उपेंद्र कुशवाहा छोड़ रहे एनडीए

mohini kushwaha

रूस और यूक्रेन में बढ़ता विवाद : बॉर्डर एरिया छोड़ वहां से भाग रहे लोग, यूक्रेन में घुसे रूसी टैंक

Rahul

जारी हुआ जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का शेड्यूल, जानिए कब होगा चुनाव

Aditya Mishra