featured यूपी

TokyoOlympic2020: सेमीफाइनल में महिला हॉकी टीम, प्रियंका गांधी ने दी बधाई

TokyoOlympic2020: सेमीफाइनल में महिला हॉकी टीम, प्रियंका गांधी ने दी बधाई

लखनऊ: टोक्यो ओलंपिक में भारत की बेटियां लगातार देश का नाम रोशन कर रही हैं। रविवार को जहां पीवी सिंधु ने ब्रॉन्‍ज मेडल जीतकर इतिहास रचा। वहीं, सोमवार सुबह भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।

इस उपलब्धि पर कांग्रेस महासचिव व यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट करके महिला हॉकी टीम को बधाई दी। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम के अद्वितीय प्रदर्शन की सराहना की और पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश करने पर बधाई दी। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि लड़कियों ने इतिहास रच दिया।

पीवी सिंधु को भी दी बधाई

इससे पहले उन्‍होंने भारतीय स्‍टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को भी ट्वीट करते हुए जीत की शुभकामनाएं दी थीं।

अर्जेंटीना से होगा सेमीफाइनल

सेमीफाइनल में बुधवार को भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर महिला टीम में इतिहास रच दिया। इससे खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा होगा और इस खेल के प्रति लोगों में दिलचस्पी भी बढ़ेगी।

Related posts

कर्नाटक सरकार ने दिए सामाजिक विज्ञान की किताब से कुछ सामग्री हटाने के निर्देश, जानें क्या है वजह

Aman Sharma

जाधव केस में बौखलाया पाक, फैसले का पालन नहीं हुआ तो भारत के पास हैं ये रास्ते

Pradeep sharma

Live: कर्नाटक में मतदान जारी, शाम 5 बजे तक हुआ 64 फीसदी मतदान

lucknow bureua