featured यूपी

TokyoOlympic2020: सेमीफाइनल में महिला हॉकी टीम, प्रियंका गांधी ने दी बधाई

TokyoOlympic2020: सेमीफाइनल में महिला हॉकी टीम, प्रियंका गांधी ने दी बधाई

लखनऊ: टोक्यो ओलंपिक में भारत की बेटियां लगातार देश का नाम रोशन कर रही हैं। रविवार को जहां पीवी सिंधु ने ब्रॉन्‍ज मेडल जीतकर इतिहास रचा। वहीं, सोमवार सुबह भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।

इस उपलब्धि पर कांग्रेस महासचिव व यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट करके महिला हॉकी टीम को बधाई दी। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम के अद्वितीय प्रदर्शन की सराहना की और पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश करने पर बधाई दी। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि लड़कियों ने इतिहास रच दिया।

पीवी सिंधु को भी दी बधाई

इससे पहले उन्‍होंने भारतीय स्‍टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को भी ट्वीट करते हुए जीत की शुभकामनाएं दी थीं।

अर्जेंटीना से होगा सेमीफाइनल

सेमीफाइनल में बुधवार को भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर महिला टीम में इतिहास रच दिया। इससे खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा होगा और इस खेल के प्रति लोगों में दिलचस्पी भी बढ़ेगी।

Related posts

उप्रःखुदाई में मजदूरों को मिले धातु सिक्के, बंटवारे के दौरान खुला राज

mahesh yadav

अपनी इन हरकतों की वजह से अभी तो टिक-टॉक की रेटिंग ही गिरी है, लेकिन क्या अब हो जाएगा बैन?

Mamta Gautam

होम्योपैथी विशेषज्ञों ने जारी किया नंबर, सेहत से जुड़ी लें सलाह

sushil kumar