featured यूपी

वैक्शिनेशन सेंटर पहुंचे स्वतंत्रदेव सिंह,कहा बस्ती में जाकर पंजीकरण करायें कार्यकर्ता

स्वतंत्रदेव सिंह पहुंचे वैक्शिनेशन सेंटर

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह शनिवार को महानगर के कल्याण मण्डप स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
वैक्शिनेशन सेंटर पर हेल्प डेस्क में लगे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुये स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता बस्ती में जाकर लोगों का पंजीकरण करायें और उन्हें वैक्शिनेशन स्लाट बुक करने में भी सहयोग करें। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टीके कार्यकर्ता निरन्तर समाज सेवा के कार्य करते हैं और समय-समय पर इसीतरह जनता का सहयोग करते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंतदेव सिंह महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा और महानगर महामंत्री सुनील के साथ वैक्सिनेशन सेंटर पहुंचे। वैक्शिनेशन सेंटर पर भाजपा के मण्डल अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह एवं पार्षद मिथलेश सिंह चैहान एवं कार्यकर्ताओं द्वारा हेल्प डेस्क लगायी गयी थी जो नागरिकों को पंजीकरण आदि में सहयोग करते हुये उन्हें पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करा रहे थे।

इस अवसर पर महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, रमेश तूफानी, मण्डल प्रभारी चेतन विष्ट, नीलमबाला प्रजापति, नरेन्द्र सिंह देवड़ी, मण्डल महामंत्री चन्द्राकर त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।

Related posts

अमित शाह ने यूपी इन्वेस्टर्स समिट की दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का उद्घाटन किया

bharatkhabar

गर्मी आते ही अस्पताल में बढ़ने लगे त्वचा रोगी, जानें कैसे रखें सेहत का ख्याल

Aditya Mishra

SC ने केन्द्र की महत्वाकांक्षी योजना आधार को संवैधानिक रूप से वैध माना

mahesh yadav