featured यूपी

मिशन शक्ति का तीसरा चरण 30 जुलाई से, जानिए क्या है तैयारी

मिशन शक्ति का तीसरा चरण 30 जुलाई से, जानिए क्या है तैयारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए यूपी सरकार एक विशेष अभियान की शुरुआत कर चुकी है। इसे मिशन मिशन शक्ति का नाम दिया गया है। इसका तीसरा चरण आने वाले 30 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना है।

मिशन शक्ति के तीसरे चरण में कार्यक्रम को और बेहतर तरीके से फैलाने पर जोर दिया जाएगा। इसे स्वास्थ्य विभाग से भी जोड़ने की तैयारी है। महिलाओं को स्वावलंबी, शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया गया। इसमें सबसे ज्यादा महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखने पर जोर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम से महिलाओं के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज के शिक्षकों को भी जोड़ने की योजना बनाई गई है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला एवं बाल विकास, ग्राम विकास पंचायती राज, गृह, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे कई विभाग का सहयोग लिया जाएगा। इससे जुड़े अधिकारी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति भी दर्ज करवाएंगे और महिलाओं को जागरूक कर रहे हैं। उन्हें स्वावलंबी बनाने में मददगार साबित होंगे।

पूरे प्रदेश में महिलाओं के साथ होने वाली अपराधिक घटनाओं पर भी त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश राज्य सरकार की तरफ से दिए गए हैं। बता दें कि 17 अक्टूबर 2020 को यूपी सरकार के द्वारा मिशन शक्ति शुरू किया गया था। इसका दूसरा चरण अभी चल रहा है, योजना का तीसरा चरण आने वाले 30 जुलाई से शुरू होने जा रहा है।

Related posts

एलयू: नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यशाला व कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

Aditya Mishra

Second Somwar Sawan 2023: आज सावन माह के दूसरे सोमवार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Rahul

शार्क को खाना खिलाना एक महिला को पड़ा मंहगा

rituraj