featured यूपी

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक समाप्त, वसीम रिजवी सहित जनसंख्या कानून का विरोध

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक समाप्त, वसीम रिजवी सहित जनसंख्या कानून का विरोध

लखनऊ: आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की मीटिंग लखनऊ स्थित मदरसा सुल्तान उल मदारिस में की गई। मीटिंग में बोर्ड ने वसीम रिज़वी द्वारा लगातार की गई क़ुरआन की तौहीन के मामले में वसीम रिज़वी की सख़्त मज़्ज़मत की। मीटिंग में कहा गया अगर कोई क़ुरआन और इस्लाम की तौहीन करता है तो उसे इस्माल से खारिज कर दिया जाता है।

वसीम रिजवी पर पाबंदी लगाने की मांग की गई

बोर्ड ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस तरह के बयान देने पर पाबंदी लगाने की मांग की है। मीटिंग में कहा गया कि धर्म परिवर्तन की आड़ में कुछ लोग इस्लाम को निशाना बनाते हैं।

जोर जबरदस्ती से इस्लाम कबूल कराना गलत

कोई अपनी मर्ज़ी से इस्लाम कुबूल कर तो वो मुसलमान है, अगर किसी लालच और ज़ोर ज़बरदस्ती, दबाव से किसी को मुसलमान नहीं बनाया जा सकता। मीटिंग ने जनसंख्या नियंत्रण क़ानून का विरोध भी किया गया।

कई बार वसीम रिजवी ने दिए है विवादित बयान

आपको बता दे वसीम रिजवी ने कई बार मुस्लिम समुदाय और कुरआन पर विवादित टिप्पणी की है। वसीम रिजवी ने कोर्ट में एक याचिका भी दाखिल की थी। वसीम ने कुरआन से कुछ आयाते हटाने की याचिका की थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। आज ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड वसीम रिजवी पर बात की। साथ ही जनसंख्या कानून का विरोध भी किया गया।

Related posts

हल्द्वानी : धूम धाम से मनाया इंजीनियरर्स डे

Neetu Rajbhar

दिल्ली में ‘चुनाव’ खेलेंगे गौतम गंभीर, इसके अलावा संभावित हैं 21 उम्मीदवार

bharatkhabar

22 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul