featured यूपी

Varanasi: सावन आते ही बढ़ गए दूध दही के दाम, पहले दिन इतने में बिका

Varanasi: सावन आते ही बढ़ गए दूध दही के दाम, पहले दिन इतने में बिका

वाराणसी: सावन का पहला सोमवार आज देश के अलग-अलग हिस्सों में धूमधाम से मनाया गया। हालांकि मंदिरों में सुरक्षा और कोरोना से बचाव के सभी इंतजाम दिखाई दिए। इसी बीच रुद्राभिषेक में इस्तेमाल होने वाले दूध और दही के दाम भी तेजी से बढ़ गए।

20 से ₹40 बढ़ गये दाम

सामान्य दिनों में जो दूध ₹60 तक प्रति किलो मिल जाता था, वही पहले सोमवार को ₹80 में बिकता हुआ दिखाई दिया। ज्यादा मांग बढ़ने के कारण दही के भी दाम बढ़ गए। यह नजारा वाराणसी जिले में देखने को मिला। सामान्य दिनों में दही ₹80 में एक किलो मिल जाता था, वहीं पहले सोमवार के दिन यह ₹140 तक बिका। दुकानदारों का कहना है कि सावन महीने में हर बार ऐसा देखने को मिलता है। इस वर्ष भी पूरे सावन के महीने भाव ऐसे ही ऊपर रहेगा।

लस्सी की मांग में तेजी

दूध-दही के साथ-साथ लस्सी की भी मांग तेजी से बढ़ गई। दरअसल लोग सावन में व्रत भी रखते हैं, भीषण गर्मी के बीच लस्सी उनके लिए किसी बड़े उपहार जैसा है। भारी संख्या में श्रद्धालु धाम मंदिर पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इन चीजों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। दुकानदारों का कहना है कि सावन के महीने में दूध और इससे बने उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ जाती है। इसका असर उनके महंगे दाम में दिखाई देता है।

Related posts

भारतीय कप्तान सुनील छेत्री का कारनामा, लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ बनाया रिकॉर्ड

Aditya Mishra

एनएच 24 पर भीषण हादसा, 12 लोगों की मौत, दो बच्चे बिलखते मिले

Rani Naqvi

मैक्सिको के पटाखा बाजार में धमाके से 29 लोगों की मौत, 70 से ज्यादा घायल

shipra saxena