featured यूपी

Varanasi: सावन आते ही बढ़ गए दूध दही के दाम, पहले दिन इतने में बिका

Varanasi: सावन आते ही बढ़ गए दूध दही के दाम, पहले दिन इतने में बिका

वाराणसी: सावन का पहला सोमवार आज देश के अलग-अलग हिस्सों में धूमधाम से मनाया गया। हालांकि मंदिरों में सुरक्षा और कोरोना से बचाव के सभी इंतजाम दिखाई दिए। इसी बीच रुद्राभिषेक में इस्तेमाल होने वाले दूध और दही के दाम भी तेजी से बढ़ गए।

20 से ₹40 बढ़ गये दाम

सामान्य दिनों में जो दूध ₹60 तक प्रति किलो मिल जाता था, वही पहले सोमवार को ₹80 में बिकता हुआ दिखाई दिया। ज्यादा मांग बढ़ने के कारण दही के भी दाम बढ़ गए। यह नजारा वाराणसी जिले में देखने को मिला। सामान्य दिनों में दही ₹80 में एक किलो मिल जाता था, वहीं पहले सोमवार के दिन यह ₹140 तक बिका। दुकानदारों का कहना है कि सावन महीने में हर बार ऐसा देखने को मिलता है। इस वर्ष भी पूरे सावन के महीने भाव ऐसे ही ऊपर रहेगा।

लस्सी की मांग में तेजी

दूध-दही के साथ-साथ लस्सी की भी मांग तेजी से बढ़ गई। दरअसल लोग सावन में व्रत भी रखते हैं, भीषण गर्मी के बीच लस्सी उनके लिए किसी बड़े उपहार जैसा है। भारी संख्या में श्रद्धालु धाम मंदिर पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इन चीजों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। दुकानदारों का कहना है कि सावन के महीने में दूध और इससे बने उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ जाती है। इसका असर उनके महंगे दाम में दिखाई देता है।

Related posts

किसान आंदोलन के समर्थन में आए मशहूर कव्वाल साबरी सूफी, जानें कैसे की किसानों की मदद

Aman Sharma

जवानों की शहादत नाकाम नहीं होगी, उनकी शहादत का देश जरूर उत्तर देगा – मुख्यमंत्री

Rani Naqvi

कोरोना को पैदा करने वाला चीन का वुहान शहर कैसे हो गया कोरोना मुक्त?

Mamta Gautam