featured यूपी

गोरखपुर: ट्रांसजेंडर के प्यार में पड़ी लड़की, अब लिंग परिवर्तन की तैयारी में…

गोरखपुर: ट्रांसजेंडर के प्यार में पड़ी लड़की, अब लिंग परिवर्तन की तैयारी में...

गोरखपुर: जिले के गुलरिहा क्षेत्र की एक युवती को फर्रुखाबाद निवासी ट्रांसजेंडर से प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ने के बाद दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली। शादी के बाद दोनों एग्रीमेंट करके साथ भी रहने लगे। पर लड़की के पिता को यह रिश्ता पसंद नहीं आया। और पिता ने थाने में लड़की के अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने ट्रांसजेंडर को हिरासत में ले लिया है।

लिंग परिवर्तन की तैयारी में ट्रांसजेंडर

शादी करने के बाद  ट्रांसजेंडर ने अपना लिंग परिवर्तन करने की शुरुआती प्रकिया भी शुरू कर दी है। वहीं इस शादी से नाराज लड़की के पिता ने ट्रांसजेंडर पर अपहरण का मामला दर्ज कराया है। गुलरिहा पुलिस ने ट्रांसजेंडर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का पूरे मामले पर कहना है कि न्यायालय में लड़की के बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्यार के बाद की शादी

गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र की रहने वाली लड़की फर्रुखाबाद जिले में नौकरी करती है। फर्रुखाबाद में लड़की को 30 साल के ट्रांसजेंडर से प्यार हो गया। यह ट्रांसजेंडर खुद को लड़का मानता है। ट्रांसजेंडर अपना लिंग परिवर्तन कराके लड़का बनना चाहता है। दोनों अब शादी का फैसला भी ले लिया है।

पिता ने अपहरण का मामला दर्ज कराया

जानकारी के मुताबिक ट्रांसजेंडर और लड़की ने फर्रुखाबाद के मंदिर में दोनों शादी भी कर ली है। एग्रीमेंट के बाद दोनों साथ रहने भी लगे थे। जब यह जानकारी लड़की के पिता को हुई तो उसने लड़की के अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। वहीं लड़की ने पुलिस को दिए बयान में कहा वह अपनी मर्जी से रह रही है।

लिंग परिवर्तन करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा ट्रासजेंडर

ट्रांसजेंडर के घर में सिर्फ उसकी मां और छोटी बहन रहती है। पिता की मृत्यु के बाद वह अकेले कमा कर अपना घर चलाता है। ट्रांसजेंडर को लिंग परिवर्तन करवाने के लिए पांच से सात लाख रुपए का खर्चा आएगा। ट्रांसजेंडर प्राइवेट नौकरी के सहारे दिन रात मेहनत कर रहा है ताकि वह जल्द से जल्द लिंग परिवर्तन करा सके।

लड़की के बयान के बाद होगी कार्रवाई

गुहरिला पुलिस जब ट्रांसजेंडर को थाने लाई तो उसकी किसी ने मदद नहीं की, जानकारी होने पर गालीबंद संस्था एनजीओ के संस्थापक टीम के साथ पहुंचे। संस्थापक ने कहा हम ट्रांसजेंडर के साथ है, जबतक उसे न्याय नहीं मिल जाता हम लड़ाई जारी रखेंगे।

Related posts

अंदाजा न था, यूपी की हालत इतनी खराब हो जाएगी: राजनाथ

bharatkhabar

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम की घोषणा, जानिए किसको मिला मौका और कौन हुआ टीम से बाहर

Rahul

गौरी लंकेश की हत्या के मामले की जांच कर रही SIT को मिली बड़ी सफलता

Rani Naqvi