featured यूपी

अम्बेडकर नगर: प्रबुद्ध सम्मेलन में बोले सतिश चंद्र मिश्र, जाति देखकर हो रहे एनकाउंटर

सतीश चंद्र मिश्र ने बताया जीत का फार्मूला, कहा- अगर 13 प्रतिशत ब्राह्मण मिले और..

अम्बेडकर नगर: बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने जब से ब्राह्मण कार्ड खेला है।तब से बीएसपी की पार्टी और कार्यकर्ता काफी सक्रीय नजर आ रहे है। आज बीएसपी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा हमारी पार्टी ब्राह्मण और दलितों को टार्गेट करेगी।

जाति देखकर हो रहे एनकाउंटर

पार्टी महासचिव ने आगे कहा यूपी पुलिस जाति देखकर एनकाउंटर कर रही है। बिकरू कांड पर कहा खुशी दुबे को को सिर्फ ब्राह्मण होने की सजा मिल रही है। खुशी दुबे को जेल में डालकर उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। बीजेपी ने ब्राह्मण समाज की उपेक्षा की है। ब्राह्मण समाज की इतनी उपेक्षा कभी नहीं हुई थी।

2007 की तरह सरकार बनाएगी बीएसपी

सतीश चंद्र मिश्र ने कहा पंडित राम शब्द स्मृति महाविद्यालय में प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी में कहा जिस तरह बीएसपी ने 2007 में दलित और ब्राह्मण के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। उसी तरह इस बार भी बीएसपी सरकार बनाने जा रही है। किसी भी पार्टी ने ब्रह्मण समाज को सम्मान नहीं दिया। सभी पार्टियां ब्राह्मणों को सिर्फ वोट बैक समझते है। ब्राह्मणों को जितना सम्मान मिलना चाहिए था उतना सम्मान नहीं मिला।

Related posts

उत्तराखंड सरकार का ‘अपणि सरकार’ पोर्टल, घर बैठे मिलेगी सेवाएं

Samar Khan

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने प्रचार की कमान खुद संभाली

Rani Naqvi

जानिए इन IPL शतकवीरों के बारे में, बड़े दिलचस्प हैं आंकड़े

Aditya Mishra