featured यूपी

लखनऊः यूपी में मानसून बना आफत, जनिए क्या होता है ऑरेंज और येलो अलर्ट?

UP Weather: यूपी में दोबारा सक्रीय हुआ मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

लखनऊः उत्तर प्रदेश में मानसून आफत बनकर बरस रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। राज्य के 34 जिलों में मौसम विभाग ने योलो से लेकर ऑरेंज अलर्ट तक जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि राज्य में भारी बारिश के बात गर्मी से राहत जरुर मिल गई है लेकिन अभी सावधानी बरतने का समय है। माना जा रहा है कि इस साल राज्य में 247.7 मिली मीटर बारिश होनी है। 260.6 एमएम बरसात हो चुकी है। वहीं, तापमान में भी लगभग 5 डिग्री की गिरावट आई है।

मानसून से अब तक 14 की मौत

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए आशंका जताई है कि 50 से 87 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही तेज बारिश के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है। बता दें कि पिछले दिनों दैवीय आपदा के कारण प्रदेश में 14 मौते दर्ज की गई हैं।

इन जिलों में हुई भारी बारिश
  • गोरखपुर में 6 एमएम.
  • बहराइच में8 एमएम
  • बांदा 0 एमएम
  • अलीगढ़ 1 एमएम
  • सुल्तानपुर 4 एमएम
येलो अलर्ट का अर्थ

येलो अलर्ट उन जिलों में जारी किया जाता है जहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान होता है। बिजली चमकने और तेज बारिश का अनुमान रहता है। यूपी में ऐसे 19 जिले हैं, जहां येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

येलो अलर्ट वाले जिले
  1. बलिया
  2. मऊ
  3. आजमगढ़
  4. गोरखपुर
  5. देवरिया
  6. गाजीपुर
  7. चंदौली
  8. सोनभद्र
  9. महाराजगंज
  10. सिद्धार्थ नगर
  11. संत कबीर नगर
  12. बस्ती
  13. मैनपुरी
  14. कासगंज
  15. एटा
  16. बदायूं
  17. संभल
  18. सहारनपुर
  19. शामली
ऑरेंज अलर्ट का अर्थ

ऑरेंज अलर्ट उन जिलों में जारी किया जाता है जहां हवाएं 87 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलती हैं। इसके तहत जिले में मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई जाती है। अवध और वेस्ट यूपी के ऐसे 15 जिले हैं, जहां ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले
  1. श्रावस्ती
  2. बहराइच
  3. बाराबंकी
  4. सीतापुर
  5. रायबरेली
  6. अलीगढ़
  7. बुलंदशहर
  8. गौतम बुद्ध नगर
  9. गाजियाबाद
  10. अंबेडकर नगर
  11. सुल्तानपुर
  12. अयोध्या
  13. गोंडा
  14. बलरामपुर
  15. हापुड़

Related posts

संजय सिंह के आवास पर हमला, नेमप्लेट पर पोती गई कालिख

Aditya Mishra

परमाणु युद्ध के करीब दुनिया? जानिए दुनिया के किस देश के पास है कितने परमाणु हथियार

Neetu Rajbhar

इसरो ने लॉन्च किया PSLV-C38, 14 देशों के 31 सैटेलाइट भेजे एक साथ

Srishti vishwakarma