featured यूपी

चुनावी शंखनाद: उन्नाव की यात्रा से जुड़ा है सपा का एक और नाता, जानिए क्‍या

चुनावी शंखनाद: उन्नाव की यात्रा से जुड़ा है सपा का एक और नाता, जानिए क्याम

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को अपने क्रांति रथ से उन्नाव पहुंचे जहां उन्होंने स्वर्गीय मनोहर लाल की प्रतिमा का अनावरण किया। कयास लगाए जा रहे हैं कि अखिलेश यादव की ये यात्रा आगामी विधासभा चुनाव का शंखनाद है। दरअसल, साल 2012 के चुनाव में सफलता हांसिल करने वाली सपा ने अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत उन्नाव से ही की थी और क्रांति रथ यात्रा भी इसी का एक हिस्सा थी।

आज भी अखिलेश यादव का उन्नाव जिले में आगमन उसी रथ से हुआ और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। हालांकि, सपा नेताओं का कहना है कि ये यात्रा जरुर महत्वपूर्ण है लेकिन अभी इससे भी बड़ी-बड़ी रैलियां होनी बाकी है। सपा एमएलसी उदय वीर सिंह का कहना है कि जनता का समर्थन अखिलेश यादव को प्राप्त है और वे ही जनता के नेता हैं।

लगातार बढ़ रहा है सपा का कुनबा

मैनपुरी-एटा से एमएलसी उदय वीर सिंह ने कहा है कि जनता को अखिलेश यादव का इंतजार है। जनता के समर्थन से 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा है कि मौजूद सरकार के अत्याचार से त्रस्त होकर बहुत से लोग पार्टी में आ रहे हैं और सभी को अखिलेश यादव पर विश्वास है। सभी को यकीन हो चुका है कि हमारी सरकार काम करने वाली थी। अब समय आ गया है कि वापस से उसी सरकार को लाया जाये और प्रदेश को खुशहाली और तरक्की के रास्ते पर ले जाया जाए।

Related posts

शिवाजी के परिजन और राकांपा के सांसद उदयनराजे भोंसले भाजपा में शामिल

Trinath Mishra

बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जीता योनेक्स इंडिया ओपन बैडमिंटन-2022 का खिताब

Neetu Rajbhar

20 जुलाई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul