महाराष्ट्र। शिवाजी के वंशल उदयनराजे भोंसले हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की उपस्थिति में भाजपा को ज्वाइन कर लिया। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने राकांपा से इस्तीफा दे दिया।
उदयन राजे के भाजपा में शामिल होने के बाद एनसीपी खेमे में हचलल तेज हेा गई है। अमित शाह ने उदयनराजे का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी के सभी लोग छत्रपति शिवाजी महाराज की विचारधारा से प्रेरणा लेते हैं।
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री. अमितजी शहा, पार्टीचे कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, मुख्यमंत्री देवेंद्रजी फडणवीस, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटील, मंत्री गिरीश महाजन या मान्यवरांच्या प्रमुख उपस्थितीत जनता पार्टी मध्ये जाहीर प्रवेश. pic.twitter.com/8hI5WSBwbp
— Chhatrapati Udayanraje Bhonsle (@Chh_Udayanraje) September 14, 2019
चूंकि, उदयनराजे ने महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट से राकांपा का प्रतिनिधित्व किया था इसलिए राकांपा को यह बात अभी तक परेशान कर रही है कि आखिरकार उदयनराजे क्यों राकांपा को छोड़ भाजपा में चले गए।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए विधान सभा चुनाव अक्टूबर में होने तय हुये हैं। इसके बाद से सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और पार्टियों के प्रतिनिधि लगातार अपने खेमें को मजबूत करने में तल्लीन हो गए हैं।