Breaking News यूपी

राज्यपाल को महापौर ने कान्हा उपवन का कराया भ्रमण

WhatsApp Image 2021 07 19 at 6.46.46 PM राज्यपाल को महापौर ने कान्हा उपवन का कराया भ्रमण

लखनऊ। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को लखनऊ के कान्हा उपवन का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ महापौर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद रहीं। महापौर ने कान्हा उपवन की गतिविधियों के बारे में विस्तार से राज्यपाल को बताया।

कान्हा उपवन भ्रमण पर आईं  राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का महापौर संयुक्ता भाटिया ने स्वागत किया। मेजबानी करते हुए महापौर ने राज्यपाल को कान्हा उपवन से संचालित होने वाली विभिन्न गतिविधियों से रूबरू कराया।

राज्यपाल ने गायों को खिलाया गुड़

कान्हा उपवन हज़ारों गायों का घर है। गौशालों के भ्रमण के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गायों को गुड़ भी खिलाया। भ्रमण के दौरान कान्हा उपवन में ही स्थित गायों के उपचार के लिए बनाए गए अस्पताल का भी राज्यपाल ने भ्रमण किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ ए के राव ने राज्यपाल को बताया कि यहाँ गायों के उपचार की सबसे बेहतर सुविधा है। यहाँ गायों के इलाज से लेकर आपरेशन तक किया जाता है।

WhatsApp Image 2021 07 19 at 6.46.45 PM राज्यपाल को महापौर ने कान्हा उपवन का कराया भ्रमण

गायों के गोबर से बने दीये, उपले इत्यादि का भी राज्यपाल ने अवलोकन किया। इस दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया ने राज्यपाल आनंदीबेन को बताया कि अभी पिछले ही वर्ष दीवाली के उपलक्ष्य में गोमती तट पर स्थित झूलेलाल वाटिका में पहली बार प्रायस करके एक लाख गोबर के दियों से निर्मित गोमय दीपोत्सव मनाया गया था।

महापौर ने यह भी बताया कि इन गोबर के दीयों को बाजार में बिक्री के लिए भी लगाया गया था। जिसको बहुत लोगों ने पसंद किया और खरीदा भी। इससे कई महिलाओं को रोजगार भी मिला। महापौर ने कान्हा उपवन में स्थित मियां बाकी पद्दति से विकसित जंगल, तालाब और वहां स्थित वेटलैंड का भी भ्रमण करवाया।

WhatsApp Image 2021 07 19 at 6.46.44 PM राज्यपाल को महापौर ने कान्हा उपवन का कराया भ्रमण

भ्रमण के दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी,अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त राकेश यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ ए के राव, जोन 5 के जोनल अधिकारी सुभाष त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

नरेटिव के साथ मत बहें, सरकारी संपत्तियां बेची नहीं जा रहीं : नरेश बंसल

Shailendra Singh

कश्मीर में तनाव के बाद अमरनाथ यात्रा बहाल

bharatkhabar

फरवरी से बंद होगा ‘द कपिल शर्मा शो’, जानें क्या है वजह

Aman Sharma