December 4, 2023 10:22 pm
featured यूपी

नरेटिव के साथ मत बहें, सरकारी संपत्तियां बेची नहीं जा रहीं : नरेश बंसल

सरकारी सम्पत्तियों बेची नहीं जा रहीं

लखनऊ। भाजपा के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि कुछ लोग समाज में नरेटिव फैला रहे हैं कि सरकार निजीकरण पर उतारू है और सरकारी सम्पत्तियों को बेच रही है। इसलिए नेरेटिव के साथ मत बहें सरकार रेलवे बेंच नहीं रही है बल्कि हम रेलवे में सुरक्षा और सुविधाएं बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रवादी सरकार है। भाजपा की सरकार में देश बेचने का काम नहीं हो सकता। वह सोमवार को भारतीय नागरिक परिषद द्वारा आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

नरेश बंसल ने कहा कि आज देश में गरीब मजदूर और किसानों की सरकार है। किसानों के नाम पर आन्दोलन करने वाले किसान नहीं हैं। आज मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। अनुच्छेद 370 खत्म हुआ। काश्मीर में आज तिरंगा उठाने वाले मिल रहे हैं पत्थर फेंकने वाले नहीं। आज वहां भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। हमारी सेना का मनोबल आज बढ़ा है। पहले हम हथियार खरीदते थे आज हम हथियार बेंच रहे हैं। भाजपा ने देश में 08 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन देने का काम किया। कोरोनाकाल में हम अपनी जिम्मेदारी से भागे नहीं बल्कि निःशुल्क गैस देने का काम हमारी सरकार ने किया है।

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि कर्मचारियों और व्यापारियों के साथ भाजपा अन्याय नहीं होने देगी।
इस मौके पर भारतीय नागरिक परिषद के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश अग्निहोत्री, रीना त्रिपाठी,अनुपम सिंह और शैलेन्द्र दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related posts

हल्द्वानी-हरिद्वार के बीच आठ फरवरी से प्रस्तावित हेली सेवा में देरी होने की आशंका

Rani Naqvi

अरे ये सांड छोटे ट्रक के पीछे क्यों पड़ा है? वजह जानकर दंग रह गये लोग

Trinath Mishra

अलीगढ़ में हमलावरों का आतंक, लूटपाट के साथ रेप की आशंका

shipra saxena