featured यूपी

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वैभव सिंह का किया स्वागत

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वैभव सिंह का किया स्वागत

लखनऊ। विधानसभा मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर सोमवार को युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह का स्वागत किया। गोंडा निवासी वैभव सिंह को अभी हाल ही में युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

बहराइच विधायक बनने के बाद पहली बार आज लखनऊ पहुंचे हैं। अमौसी एयरपोर्ट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी नहीं दी गई है उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें अपनी पूरी ऊर्जा संगठन के काम में लगानी है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को युवा मोर्चा से जोड़ना है। युवाओं के अंदर अपार ऊर्जा है उस ऊर्जा का उपयोग पार्टी के काम में करना है।
कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत दिलाएं।

भाजपा के प्रदेश मंत्री पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सुभाष यदुवंशी ने कहा कि हमें योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विपक्ष को चित्र करते हुए दोबारा भाजपा की सरकार बनानी है। सपा बसपा को उत्तर प्रदेश में हम पनपने नहीं देंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, विधायक शैलेश सिंह शैलू, वह मोर्चा के प्रांत अध्यक्ष नितिन मित्तल,हर्षवर्धन सिंह और विकास सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

Aaj Ka Rashifal: 09 जुलाई को इन राशियों को मिलेंगे व्यवसाय में धन आगमन के संकेत, जानिए आज का राशिफल

Rahul

शादी के बाद अपनी पत्नि संग कुछ इस अंदाज में दिखे सोनम कपूर के पति, फोटो हुई वायरल

mohini kushwaha

लालकृष्ण आडवाणी की बेटी कांग्रेस की टिकट पर लड़ सकती है चुनाव!

Ankit Tripathi