featured यूपी

हरदोई: बस्ती में घुसा तेंदुआ, लोगों में खौफ का महौल, पढ़ें पूरी खबर

हरदोई: बस्ती में घुसा तेंदुआ, लोगों में खौफ का महौल, पढ़ें पूरी खबर

हरदोई:  जिले के सांडी में तेंदुए की खबर से हड़कंप मच गया। तेंदुए की खबर सुनकर लोगों में चीखपुकार मच गई। लोगों ने बताया तेंदुए ने कई घरों में घुसने की कोशिश भी की इस दौरान कई लोगों को चोट भी लगी। तेदुएं की खबर से पूरे दिन इलाके में हड़कंप मचा रहा। लोगों ने अपने आप को घरों में कैद रखा। जब पुलिस को घटना की जानकारी दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि हमने जाल लगा दिए है। जल्द ही तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

खेत में दिखे तेदुएं के पैर के निशान

पकरा सैदापुर के खेत में लोगों ने तेंदुए के पैरों के निशान देखे थे। लेकिन मोहल्ले में किसी ने तेंदुआ देखने की पुष्टि नहीं की है। सांडी के बैट्री की दुकान चलाने वाले एक शख्स ने बताया वह 11 बजे के आसपास झाड़ियों की तरफ गए थे वहां उन्होने तेंदुआ देखा और वह डरकर वापस लौट आए। इस जानकारी के बाद बस्ती में दहशत का महौल बन गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

सीतापुर से आने की आशंका

पुलिस और एसडीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि हम जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रहे है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ सीतापुर की तरफ से आया होगा।

Related posts

तीन महीने की रहस्यमयी हिसारत से रिहा हुईं चीन की सबसे अमीर अभिनेत्री फैन बिंगबिंग

rituraj

जब मैं विधवा हुई तो बेटा 100 दिन का था, आज कार्यकर्ताओं की फौज देख दिल गदगद है: मेनका गांधी

bharatkhabar

मध्य प्रदेश में 17 वर्षीय किशोरी समेत पांच और मरीजों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि, कुल 38 केस पॉजीटिव

Shubham Gupta