featured लाइफस्टाइल

दुबलेपन से निजात दिलायेगी बासी रोटी, जानिए कई फायदे

दुबलेपन से निजात दिलायेगी बासी रोटी, जानिए कई फायदे

लखनऊ: गरमा-गरम खाना स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है, लेकिन कई बार बासी खाना खाने से सेहत पर बहुत अच्छा असर होता है। डॉक्टरों का कहना है कि बहुत ज्यादा गर्म खाना नहीं खाना चाहिए। इतना ही नहीं, अगर बासी रोटी खाई जाए तो इसका भी काफी अच्छा असर देखने को मिलता है। शरीर कई बीमारियों से दूर हो जाता है।

गेहूं का आटा सबसे ज्यादा पौष्टिक

बासी रोटी ज्यादातर लोग खाने से कतराते हैं। आज के समय में हम गर्म और ताजा खाना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन इन सबसे हटकर बासी रोटी के कई फायदे हैं। गेहूं का आटा कई पौष्टिक गुणों से भरा होता है, यह जल्दी पच भी जाता है।

दूर होगी डायबिटीज और बीपी की समस्या

बासी रोटी खाने से कई बीमारियां शरीर से दूर हो जाती है, जिसमें डायबिटीज और बीपी भी शामिल है। अगर बासी रोटी को दूध के साथ मिलाकर खाया जाए तो शरीर में कुछ लाभकारी बैक्टीरिया आ जाते हैं। जो हमारे लिए काफी आवश्यक होते हैं। यह हमारे पेट को कई बीमारियों से भी बचाता है, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्या भी खत्म हो जाती है। फाइबर बासी रोटी में पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को भी दुरुस्त कर देता है।

तापमान नियंत्रण में मददगार

शरीर का तापमान नियंत्रित करने में भी बासी रोटी काफी ज्यादा कारगर साबित होती है। विशेषकर गर्मियों में हाई स्ट्रोक और लू लगने का खतरा कम हो जाता है। शरीर का दुबलापन भी इससे दूर हो जाता है, कमजोर शरीर वाले लोगों को जरूर बासी रोटी खानी चाहिए।

नोट- उपरोक्त तथ्य सामान्य जानकारी और समझ के आधार पर है। किसी भी तरह की बीमारी या उससे जुड़े लक्षण होने पर सबसे पहले डॉक्टर को दिखाएं।

Related posts

अफवाहें निकली झूठी, नेपाल बॉर्डर पर भी नहीं मिले हनीप्रीत के सुराग

Pradeep sharma

मराठा आरक्षण आंदोलन: हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा ‘राज्य की स्थिति बहुत गंभीर’

mohini kushwaha

होली और पंचायत चुनाव को लेकर यूपी सरकार की कोरोना गाइडलाइंस जारी, इन बातों का रखें ध्‍यान  

Shailendra Singh