featured खेल यूपी

ओलंपिक में देश का झंडा बुलंद करेंगे बुलंदशहर के अरविंद सिंह, कहा- रंग लाएगी मेहनत

ओलंपिक में देश का झंडा बुलंद करेंगे बुलंदशहर के अरविंद सिंह, कहा- रंग लाएगी मेहनत

लखनऊ: ओलंपिक खेलों में देश का नेतृत्व करना बड़े गर्व की बात होती है। बुलंदशहर के रहने वाले अरविंद सिंह ने रोइंग के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है। इसी विषय में Bharatkhabar.com के संवाददाता आदित्य मिश्र ने उनसे विशेष बातचीत की।

कोरोना ने बिगाड़ी लय

अरविंद सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि कोरोना का काफी असर चारों तरफ देखने को मिला। खिलाड़ी भी इससे अछूते नहीं रहे। प्रैक्टिस के दौरान काफी सुरक्षा का ख्याल रखना होता था। कई बार इसका मानसिक असर भी देखने को मिल जाता है। खिलाड़ियों के लिए खुला वातावरण सबसे जरूरी होता है, लेकिन कोरोना के दौरान सिर्फ रूम से प्रैक्टिस और प्रैक्टिस से रूम तक आना-जाना होता था, ऐसे में यह प्रक्रिया आसान नहीं रही।

ओलंपिक में देश का झंडा बुलंद करेंगे बुलंदशहर के अरविंद सिंह, कहा- रंग लाएगी मेहनत

‘यहां तक पहुंचे हो तो कुछ अच्छा करके आना’

ओलंपिक टिकट मिलने के बाद अरविंद सिंह के घर-परिवार और दोस्तों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। सभी उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना कर रहे हैं। बातचीत के दौरान अरविंद सिंह ने बताया कि सभी स्वजनों का कहना है कि इतनी मेहनत के बाद यहां तक पहुंचे हो तो कुछ अच्छा करके ही आना। सभी उनसे गोल्ड की उम्मीद जता रहे हैं। अरविंद सिंह को भी विश्वास है कि उनकी मेहनत रंग लाएगी और टोक्यो ओलंपिक में वह देश के लिए गोल्ड जीतेंगे।

पुरस्कार राशि से युवाओं को मिलेगी हिम्मत

बुलंदशहर के रहने वाले अरविंद सिंह बातचीत के दौरान बताया कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुरस्कार वाला ऐलान काफी सकारात्मक असर डालेगा। इससे ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों से ज्यादा अन्य युवाओं को खेलों के प्रति आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

यह एक सकारात्मक प्रयास है, इसका स्वागत किया जाना चाहिए। ओलंपिक तक का सफर तय करने में अरविंद सिंह का सहयोग घर-परिवार के साथ-साथ उनकी आर्मी बटालियन ने भी किया। ओलंपिक के मुकाबले शुरू होने में कुछ ही दिन रह गए हैं, इस बार बुलंदशहर के इस बेटे से पूरे देश को बड़ी उम्मीदें होंगी।

Related posts

आम लड़किया ही नहीं य​ह मशहूर सिंगर भी हुई है यौन शोषण का शिकार, जानें पीछे की पूरी कहानी

Trinath Mishra

उत्तराखंड के इस विभाग में निकलने वाली हैं 2 हजार भर्तियां, जल्द होगी प्रक्रिया शुरू

Trinath Mishra

सीएम तीरथ ने किया 100 बेड के चिकित्सालय का लोकार्पण

pratiyush chaubey