Breaking News featured देश

सगाई समारोह में साध्वी देवा ठाकुर ने चलाई गोलियां, घर में पसरा मातम

Sadhvi Deva Thakur fired bullets in the engagement ceremony सगाई समारोह में साध्वी देवा ठाकुर ने चलाई गोलियां, घर में पसरा मातम

करनाल। हरियाणा के करनाल में एक घर में खुशियों का माहौल था लेकिन अचानक एक ऐसा मेहमान आया कि चारो तरफ गोलियों की आवाज सुनाई देने लगी और खुशियां मातम में बदल गई। दरअसल करनाल के रेलवे स्टेशन के पास स्थित सावित्री लॉन में सगाई का कार्यक्रम चल रहा था जिसमें कई मेहमान आए थे जिनमें देवा फाउंडेशन की अध्यक्ष देवा ठाकुर भी शामिल थी। देवा ठाकुर अपने साथ इस कार्यक्रम में गनमैनों के साथ आई  थी और डीजे पर डॉस करते समय कई बार फायरिंग की जिसके चलते 50 साल की एक महिला की मौत हो गई जबकि बच्ची सहित अन्य 4 लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की खबर है।

sadhvi-deva-thakur-fired-bullets-in-the-engagement-ceremony

7 से 8 गनमैनों को लेकर सगाई में पहुंची देवा ठाकुर:-

जानकारी के अनुसार इस सगाई समारोह में देवा ठाकुर को विशेषतौर पर निमंत्रण भेजा गया था। लेकिन वो इस कार्यक्रम में अकेली नहीं बल्कि 7 से 8 गनमैनों को लेकर पहुंची और उन्होंने शादी के बंधन में बंधने वाले जोड़े को आशीर्वाद दिया। इसके बाद वो अपने गनमैनो को लेकर डीजे पर पहुंच गई और देखते ही देखते हवा में अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी और ये दर्दनाक हादसा हुआ। खबर के अनुसार गोली लगते ही घायलों को अस्पताल ले जाया गया जिसमें सुनीता नाम की महिला को तुरंत मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि कई लोगों के घायल होने के बाद भी फायरिंग जारी रही जिससे कि समारोह में शामिल लोग हैरान रह गए।

sadhvi-deva-thakur

पुलिस ने दर्ज किया मामला:-

फिलहाल पुलिस ने साध्वी देवा ठाकुर सहित 7 से 8 गनमैनों पर हत्या और हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। इसके साथ ही पुलिस ने समारोह से गोलियों के कई छर्रे भी बरामद कर लिए है हालांकि आरोपी गिरफ्त से बाहर है।

sadvi-deva-thakur1

जानिए कौन है साध्वी देवा ठाकुर:-

-साध्वी देवा ठाकुर हरियाणा की रहने वाली है।

-देवा फाउंडेशन की अध्यक्ष है।

-उनका आश्रम करनाल में है।

– कई बार विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुकी है।

-कुछ समय पहले फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया था।

-सोशल मीडिया पर उनके नाम से कई प्रोफाइल है जिनमें बंदूक लिए कई तस्वीरें देखी जा सकती है।

Related posts

अधिकारियों के काम से नाराज पीएम मोदी ने बीच में ही छोड़ी मीटिंग

shipra saxena

गुजरात: EC ने चुनाव प्रचार के विज्ञापनों में पप्पू शब्द का इस्तेमाल करने पर रोक लगाई

Rani Naqvi

अयोध्याः रामलला के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की टकराई कार, 3 की मौत, 2 घायल

Shailendra Singh