featured मनोरंजन

दूसरी बार पिता बनें हरभजन सिंह, गीता बसरा ने बेटे को दिया जन्म

geeta 1 दूसरी बार पिता बनें हरभजन सिंह, गीता बसरा ने बेटे को दिया जन्म

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा के घर एक और नया मेहमान आया है। हरभजन की पत्नी गीता दूसरी बारी मां बनी हैं, और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। बता दें इससे पहले इन दोनों की एक बेटी हिनाया भी है।

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर दी खुशखबरी

इस गुड न्यूज की जानकारी हरभजन सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी। हरभजन ने इंस्टाग्राम पर संदेश लिखा कि उनकी पत्नी ओर बेटा दोनों स्वस्थ हैं। हम भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने हमें एक स्वस्थ बेटे के रूप में आशीर्वाद दिया। हम दोनों बेहद खुश हैं और हम अपने शुभचिंतकों का उनके प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हैं।

2016 में पहली बार बने थे माता-पिता

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा और हरभजन की शादी 29 अक्टूबर 2015 को हुई थी। और 2016 में गीता ने बेटी को जन्म दिया था। वहीं हरभजन सिंह की पोस्ट के बाद से उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

IPL में नजर आएंगे हरभजन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद हरभजन सिंह अभी भी क्रिकेट में सक्रिय हैं, और IPL में खेल रहे हैं। IPL के 14वें सीजन के दूसरे चरण में वो दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे।

Related posts

नगरपालिका चुनाव 2020: जिला कलेक्टर ने किया बूथ केंद्रों का निरीक्षण, लोगों से की वोट डालने की अपील

Hemant Jaiman

फतेहपुर: जिले के इस गांव में अब तक सबसे ज्यादा टीकाकरण

Shailendra Singh

INX मीडिया मामले में ईडी की कार्रवाई, तीन देशों में कार्ति चिदंबरम की संपत्ति जब्त

mahesh yadav