featured उत्तराखंड

उत्तराखंड: मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, 4 साल बाद प्रदेश को मिला स्वास्थ्य मंत्री

dhami 1 उत्तराखंड: मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, 4 साल बाद प्रदेश को मिला स्वास्थ्य मंत्री

पुष्कर सिंह धामी सीएम बनने के बाद से लगातार एक्शन में हैं। सीएम बनने के चंद घंटों में जहां उन्होने कैबिनेट मीटिंग ली। तो वहीं आज अलग-अलग जिलों के विकास कार्यों के पर्यवेक्षण के लिये मंत्रियों को नियुक्त की है। इसी के साथ अब कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है।

धन सिंह रावत बने स्वास्थ्य मंत्री

मुख्य सचिव एसएस संधु ने इसके आदेश जारी किए। जहां धामी सरकार में प्रदेश को 4 साल बाद स्वास्थ्य मंत्री मिला है। बता दें कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को स्वास्थ्य मंत्री, उच्च शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा व सहकारिता प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग दिया गया है। अबतक ये प्रभार सीएम के पास ही था।

सीएम पुष्कर ने रखे ये कार्यभार

वहीं सीएम पुष्कर ने अपने पास सतर्कता, गृह, वित्त, नागरिक सुरक्षा होमगार्ड और सैनिक कल्याण, फाइनेंस वाणिज्य कर, राज्य संपत्ति, राजस्व, न्याय, सूचना, तकनीक शिक्षा, नागरिक उड्डयन, नियोजन, सचिवालय प्रशासन सामान्य प्रशासन औद्योगिक विकास खनन विभाग रखे हैं।

ghf उत्तराखंड: मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, 4 साल बाद प्रदेश को मिला स्वास्थ्य मंत्री

इनको मिला ये कार्यभार

सतपाल महाराज को सिंचाई एंव लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, संस्कृति धर्मस्व, पर्यटन और लोक निर्माण विभाग मिला। तो हकर सिंह रावत को वन, पर्यावरण संरक्षण एंव जलवायु परिवर्तन, श्रम, कौशल विकास मिला। बंशीधर भगत को विद्यायी एंव संसदीय कार्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले, शहरी विकास आवास तथा सूचना एंव विज्ञान प्रोद्योगिकी मिला।

jjj उत्तराखंड: मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, 4 साल बाद प्रदेश को मिला स्वास्थ्य मंत्री

इन सभी को भी मिला कार्यभार

इसके साथ ही यशपाल आर्या, विशन सिंह, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, गणेश जोशी, रेखा आर्या और यतीश्वरानंद को कई विभाग सौंपे गए।

kkk उत्तराखंड: मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, 4 साल बाद प्रदेश को मिला स्वास्थ्य मंत्री

Related posts

उच्च शिक्षा परिषद् बैठक: महाविद्यालय हेतु अनुमोदित स्वीकृत योजनाओं पर की गई चर्चा

bharatkhabar

आगरा: मणप्पुरम गोल्ड लोन की शाखा में बदमाशों ने की लूट, 17 लाखे के सोने के साथ इतना कैश लूटा

Shailendra Singh

मैक्सिको के पटाखा बाजार में धमाके से 29 लोगों की मौत, 70 से ज्यादा घायल

shipra saxena