Breaking News यूपी

वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की सेहत पर बड़ी अपडेट, पीएम ने फोन कर जाना हाल

कल्याण सिंह वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की सेहत पर बड़ी अपडेट, पीएम ने फोन कर जाना हाल

लखनऊ: भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में किया जा रहा है। पहले उन्हें लोहिया संस्थान में भर्ती करवाया गया था, लेकिन बाद में सेहत बिगड़ने के कारण पीजीआई भेज दिया गया।

पीएम मोदी ने फोन कर जाना हाल

खबरों के अनुसार यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सेहत में सुधार हो रहा है। उन्हें रविवार को संजय गांधी पीजीआई में शिफ्ट किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन करके कल्याण सिंह की सेहत का हाल जाना। पीएम ने योगी आदित्यनाथ से भी वार्ता करके उन्होंने बेहतर इलाज उपलब्ध करवाने की बात कही। मौजूदा जानकारी के अनुसार अभी उनकी सेहत में आंशिक सुधार देखने को मिल रहा है।

वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की सेहत का पीएम मोदी ने जाना हाल, दिए बेहतर इलाज के निर्देश

कल्याण सिंह के पुत्र को किया फोन

पीएम मोदी ने सासंद राजवीर सिंह को फोन करके उनके पिता की सेहत का हाल जाना। अभी पीजीआई में क्रिटिकल केयर मेडिसिन में कल्याण सिंह का इलाज किया जा रहा है। उनकी सेहत पर निगरानी रखने के लिए 5 विभाग के अध्यक्षों को लगाया गया है। इसके पहले लोहिया संस्थान में भर्ती होने पर उनकी सेहत का हाल जानने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई लोग पहुंचे थे।

Related posts

उत्तराखंड सरकार ने किया 17 अधिकारियों को पुरस्कृत, CM रावत बोले- प्रोत्साहन मिलना जरूरी, अन्य लोग लेते हैं प्रेरणा

Aman Sharma

राहुल गांधी का गोयल पर तीखा हमला, शिर्डी के चमत्कारों की कोई सीमा नहीं

lucknow bureua

कालेधन को सफेद करने के चलते दिल्ली से एक्सिस बैंक के 2 मैनेजर गिरफ्तार

shipra saxena