Breaking News यूपी

आज कुशीनगर जाएंगे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह, जानिए पूरा प्लान

यूपी के दौरे पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, महोबा और बांदा में विशेष कार्यक्रम

लखनऊ: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज कुशीनगर के दौरे पर रहेंगे। उनके साथ यूपी के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह भी होंगे। प्रदेश में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा केंद्रीय मंत्री कर रहे हैं।

दोपहर 2 बजे कुशीनगर के लिए रवाना

गजेंद्र सिंह गोरखपुर आदर्श इंटर कॉलेज से दोपहर 2 बजे के करीब कुशीनगर के लिए रवाना हो जाएंगे। उनका कार्यक्रम पहले नारायणी नदी पर बने एपी तटबंध पर जाने का है। इसके बाद वह अहिरौलीदान पिपराघाट पहुंचेंगे। यहां बंधे पर निर्माण कार्य किया जा रहा है, इसका निरीक्षण केंद्रीय मंत्री के द्वारा किया जाएगा।

चित्रकूट में किया वृक्षारोपड़

रविवार को वह बांदा, महोबा और चित्रकूट जिले के दौरे पर थे, यहां हर घर जल, हर घर नल योजना का निरीक्षण उनके द्वारा किया गया। इसके साथ ही उन्होंने देवांगना हवाई पट्टी के पास राम वनगमन वाटिका में वृक्षारोपड़ किया। रविवार को प्रदेश में भारी संख्या में पौधे लगाए गए, इसी क्रम में चित्रकूट जिले में केंद्रीय मंत्री ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

रविवार को लहचूरा डैम, अर्जुन सहयक फीडर, काशीपुरा पेयजल योजना का निरीक्षण किया गया। बता दें कि अर्जुन सहायक परियोजना काम पूरा हो गया है, जल्द ही इसकी शुरुआत पीएम मोदी के द्वारा की जाएगी। यूपी के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि अकेले बुंदेलखंड क्षेत्र में ही 12 योजनाओं पर काम चल रहा है, यहां के जल संकट को जल्द ही दूर कर लिया जएगा।

Related posts

भारत-वेस्टंडीज के बीच हो रहे मैच में रोहित शर्मा का शानदार शतक

Trinath Mishra

गोंडा में भीषण बारिश, 100 साल पुराना इमामबाड़ा ढहा

Shailendra Singh

यूपी के 20 हजार लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी, लखनऊ से विदेशी कंपनी सोलमैक्स को दो डायरेक्टर गिरफ्तार

Pradeep Tiwari