featured यूपी

गठबंधन पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान, तीन दशक बाद होगी सत्ता में वापसी

गठबंधन पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा तीन दशक बाद होगी सत्ता में वापसी

लखनऊ: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी की बात कही। इतना ही नहीं, उन्होंने गठबंधन को लेकर भी पार्टी के इरादे बताए।

अकेले दम पर चुनावी मैदान में कांग्रेस

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अकेले दम पर चुनावी मैदान में होगी। सपा- बसपा किसी भी दल से गठबंधन नहीं किया जाएगा। हालांकि पहले ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जता दिया है कि वह इस बार किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेंगे। अब कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी कुछ ऐसा ही संकेत मिल रहा है। इसके साथ ही अजय कुमार लल्लू ने कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव प्रियंका गांधी की देखरेख में लड़ा जाएगा।

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में होगी वापसी

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बने तीन दशक हो चुका है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने संभावना जताई है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी वापसी करने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के कुशल नेतृत्व में यह संभव होगा। हालांकि मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी भी कांग्रेस पार्टी अपना पता नहीं खोल रही है। उनका कहना है कि प्रियंका गांधी यूपी प्रभारी हैं और उन्हीं की देखरेख में चुनाव लड़ा जाएगा।

Related posts

कुमाऊँ मंडल की बदहाल व्यवस्था को सुधारने के लिए आंदोलनकारी कर रहे हैं प्रदर्शन, जानिए क्या है मांग

Neetu Rajbhar

भाजपा विधायक संगीत सोम फिर विवादों में फंसे

Rani Naqvi

बलिया में अपहरण गिरोह सक्रिय

Pradeep sharma