featured यूपी

गठबंधन पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान, तीन दशक बाद होगी सत्ता में वापसी

गठबंधन पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा तीन दशक बाद होगी सत्ता में वापसी

लखनऊ: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी की बात कही। इतना ही नहीं, उन्होंने गठबंधन को लेकर भी पार्टी के इरादे बताए।

अकेले दम पर चुनावी मैदान में कांग्रेस

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अकेले दम पर चुनावी मैदान में होगी। सपा- बसपा किसी भी दल से गठबंधन नहीं किया जाएगा। हालांकि पहले ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जता दिया है कि वह इस बार किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेंगे। अब कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी कुछ ऐसा ही संकेत मिल रहा है। इसके साथ ही अजय कुमार लल्लू ने कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव प्रियंका गांधी की देखरेख में लड़ा जाएगा।

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में होगी वापसी

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बने तीन दशक हो चुका है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने संभावना जताई है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी वापसी करने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के कुशल नेतृत्व में यह संभव होगा। हालांकि मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी भी कांग्रेस पार्टी अपना पता नहीं खोल रही है। उनका कहना है कि प्रियंका गांधी यूपी प्रभारी हैं और उन्हीं की देखरेख में चुनाव लड़ा जाएगा।

Related posts

शरीफ के बिगड़े बोल: हमने की सर्जिकल स्ट्राइक तो पीढ़ियां रखेंगी याद

bharatkhabar

जेएनयू में छात्रसंघ ने दीक्षांत समारोह के आयोजन का बहिष्कार करने की घोषणा की

Rani Naqvi

विद्युत चोरी पकड़ने गई टीम पर लोगों ने किया हमला, एक कर्मचारी के पैर में फैक्चर

Aman Sharma