featured यूपी

कोरोना वैक्सीन लगवाने में पुरुष और महिलाओं में किसने मारी बाजी, जानिए आंकड़े

भारत खबर 22 6 19 कोरोना वैक्सीन लगवाने में पुरुष और महिलाओं में किसने मारी बाजी, जानिए आंकड़े

लखनऊ: कोरोना से निपटने के लिए वैक्सीनेशन अभियान उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में चलाया जा रहा है। 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाने के लिए अलग-अलग जगहों पर केंद्र बनाए गए हैं। जहां निर्धारित समय पर लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है, मौजूदा आंकड़ों पर नजर डालें तो कोरोना वैक्सीन लगवाने में पुरुष महिलाओं से आगे निकल गए हैं।

दो करोड़ 30 लाख को पहली डोज

उत्तर प्रदेश में दो करोड़ 30 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 41 लाख लोगों ने दूसरी डोज भी लगवा ली है। कुल 2 करोड़ 71 हजार लोगों का अभी तक वैक्सीनेशन किया जा चुका है। इसमें पुरुषों की संख्या महिलाओं से ज्यादा है, युवा वर्ग भी वैक्सीनेशन को लेकर उत्साह दिखा रहा है। इसी का परिणाम है कि संख्या में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

प्रदेश में सबसे बेहतर लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ टीकाकरण के मामले में भी सबसे आगे है, यहां 12,72,000 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। दूसरे नंबर पर गौतम बुद्ध नगर और तीसरे नंबर पर गाजियाबाद है। लिस्ट में सबसे नीचे चित्रकूट है, जहां अभी सिर्फ एक लाख लोगों का ही टीकाकरण हो सका है। चित्रकूट के अलावा कई और जिले हैं जहां रफ्तार काफी धीमी है। इसमें कासगंज, ललितपुर, कौशांबी जैसे जिले शामिल हैं।

कुल टीकाकरण में महिला और पुरुषों का अनुपात देखें तो पुरुषों की संख्या ज्यादा है। कुल एक करोड़ 32 लाख पुरुष और 97,64,000 महिलाओं ने अभी तक टीकाकरण में हिस्सा लिया है। 18 वर्ष से 44 वर्ष के बीच की आयु वर्ग के लोगों पर नजर डालें तो 80,11,000 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इस आयु वर्ग में कुल 9 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इस गति को और तेजी से बढ़ाने के लिए अब प्रशासन अभियान के तौर पर वैक्सीनेशन शुरू कर रहा है। आने वाले जुलाई और अगस्त महीने में हर दिन लाखों की संख्या में टीकाकरण किया जाएगा।

Related posts

हक मांगने पहुंची पहली पत्नी को पीटा और काटी नाक, दिया तीन तलाक

Shailendra Singh

कांग्रेस कमेटी ने नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों के सम्मान में किया कार्यक्रम आयोजित, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

Aman Sharma

Breaking- प्रयागराज के नैनी में हुआ ऑक्सीजन प्लांट का शिलान्यास

Aditya Mishra