देश

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने शांति वन में पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि

pranab राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने शांति वन में पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। सोमवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी 127वीं जयंती पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शांति वन जाकर उन्हें याद किया और फूल चढ़ाया।

#PresidentMukherjee visited Shanti Van and paid floral tributes at the Samadhi of Pt. Jawaharlal Nehru on his birth anniversary today pic.twitter.com/OltVeXtJot

— President of India (@RashtrapatiBhvn) November 14, 2016

जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू और माता का नाम स्वरूप रानी नेहरू था। सन 1947 में स्वतंत्र भारत के वो पहले प्रधानमंत्री बने। नेहरू जयंती बाल दिवस के रूप में भी मनाई जाती है। नेहरू एक महान इंसान थे और उन्हें बच्चों से बहुत प्यार था। राष्ट्रपति और उपराष्टपति के साथ स्कूली बच्चे भी शांति वन में उन्हें श्रद्धांजलि देने आए।

 

Related posts

आम जनता पर महंगाई की एक और मार, आज से मंहगा हुआ मदर डेयरी और अमूल का दूध

Rani Naqvi

स्तनपान की तस्वीर में कुछ भी अशलील नहीं है: कर्नाटक हाई कोर्ट

Rani Naqvi

मदर्स डे पर मिली बड़ी सफलता मां के दूध से होगा कोरोना का इलाज..

Mamta Gautam