Breaking News यूपी

हर हाल में जीतेंगे 2022 में यूपी का रण: बीएल संतोष

हर हाल में जीतेंगे 2022 में यूपी का रण: बीएल संतोष

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने (BL Santosh) बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि हर हाल में 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव को जीतना है। इसकी तैयारी शुरू कर दी जाए। बीएल संतोष इस समय यूपी के दौरे पर हैं। पिछले एक महीने में उनका यह दूसरा दौरा है। सोमवार को संघ और बीजेपी के पदाधिकारियों से बैठक के बाद मंगलवार को बीएल संतोष भाजपा के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं।

सोमवार को बीएल संतोष ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों की समीझा की। साथ ही लगातार पनप रहे विवादों पर भी पदाधिकारियों से बात की है। मंगलवार को एक बार फिर बीएल संतोष अपने सांसदों और विधायकों से यूपी की नब्ज को टटोलने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा कार्यालय पर सांसदों और विधायकों के साथ बैठक जारी है। बीएल संतोष ने कहा है कि बूथ पदाधिकारियों को सक्रिय किया जाए। जनता के बीच लोगों से संपर्क किया जाए। इसके लिए योजनाएं बनाई जाएं।
बीएल संतोष ने अपनी पिछली बैठक में पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए थे। उन निर्देशों का कितना पालन हो रहा है, इसकी भी समीक्षा की जा रही है। हर गांव में कम से कम दस प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। इसकी जिम्मेदारी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को दी गई थी। इस पर अभी तक कितना कार्य हुआ है, बीएल संतोष इसकी भी समीक्षा कर रहे हैं।
बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की शिकायतें भी सुनी जा रहीं हैं। सूत्रों की मानें तो अधिकारियों की मनमानी की शिकायतें खूब आ रहीं हैं। साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने संगठन के पदाधिकारियों के खिलाफ भी शिकायतें की हैं। बीएल संतोष ने सबकी शिकायतों का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

Related posts

मोदी कैबिनेट ने अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए लिया बड़ा फैसला, जानें क्या होगा फायदा

Aman Sharma

कोरोना के बीच फॉर्मेसी कौंसिल के पूर्व चेयरमैन ने दिया अहम संदेश

sushil kumar

संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर पर प्रस्ताव को लेकर पाकिस्तान को एक और झटका

Trinath Mishra