Breaking News featured यूपी

प्रयागराज: भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर डॉ. वीके सिंह को उतारा

प्रयागराज: भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर डॉ. वीके सिंह को उतारा

प्रयागराज: प्रयागराज में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. वीके सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस बात का ऐलान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया है। बता दें कि डॉ. वीके सिंह हंडिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता डॉ. देवराज सिंह के बेटे हैं।

आपको बता दें कि डॉ. देवराज सिंह पार्टी के संगठन के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने हंडिया विधानसभा से दो बार विधायकी का चुनाव भी लड़ा, लेकिन दोनों बार उनकी पराजय हुई है। उन्होंने पार्टी के लिए ही पूरा जीवन समर्पित किया हुआ है। बेटे के टिकट को इसी के इनाम के रूप में देखा जा रहा है।

राजनाथ व केशव प्रसाद के करीबी हैं डॉ. देवराज  

डॉ. देवराज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के करीबी हैं। साथ ही उनके पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से भी अच्छे संबंध रहे हैं। माना जा रहा है कि इतनी मजबूत पकड़ के कारण ही उनका टिकट इस बार फाइनल हुआ है।

आपको बता दें कि डॉ. वीके सिंह जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हंडिया के वार्ड नंबर 13 से जीते हैं। इनके नाम की घोषणा के समय एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और सांसद केसरी देवी पटेल मौजूद रहीं।

भाजपा के लिए राह आसान नहीं

प्रयागराज में जिला पंचायत की 84 सीटें हैं, जिसमें से बीजेपी के पास सिर्फ 30 सदस्य ही हैं। जबकि प्रत्याशी बनने के लिए अब भी 14 सदस्यों की जरूरत है। इस बीच उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि निवर्तमान अध्यक्ष रेखा सिंह को पार्टी ने प्रत्याशी नहीं बनाया है, जिससे इनसे जुड़े तमाम पंचायत सदस्य विपक्षी के पार्टी में ना चले जाएं। ऐसे में लड़ाई अभी आसान नहीं दिख रही है।

Related posts

bharatkhabar

सबरीमाला मंदिर के द्वार मलयालम महीने ‘कान्नी’ के दौरान 16 सितंबर को खोले जाएंगे

rituraj

Tractor Rally Delhi: हिंसा को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी ने दिया बड़ा बयान, कहा- किसान नेताओं ने खो दिया अपना सम्मान

Aman Sharma