featured यूपी

तेजस्वी हिंदू राष्ट्र का निर्माण् ही हमारा ध्येय: शांता अक्का

santa तेजस्वी हिंदू राष्ट्र का निर्माण् ही हमारा ध्येय: शांता अक्का

लखनऊ। राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांता अक्का ने  प्रान्त द्वारा आयोजित एक दिवसीय योग वर्ग के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि तेजस्वी हिंदू राष्ट्र बनाना राष्ट्र सेविका समिति का ध्येय है । हमारी सेविकाएं हिंदू राष्ट्र बनाने में सक्षम बनेगी ऐसा विश्वास है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सामाजिक परिस्थिति और जीवन में शांति का अभाव मानसिक विकार इन सब से सहजता से बाहर आने का योग अमोघ साधन है।

शांता अक्का ने कहा कि जीवन में बुरे विचार वह कु संस्कार को रोकना अति आवश्यक है जो योग द्वारा ही संभव है। महर्षि पतंजलि के अनुसार स्व का आत्मा के साथ जोड़ना ही योग है। मंत्र योग के द्वारा मंत्र बोलने के समय हमारी आत्मा भगवान के साथ एकाग्र होती है। भगवत गीता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि योगा: कर्मसु कौशलम। अर्थात कोई कार्य योग साधनों के साथ करने पर हम अपूर्णता से पूर्णता की ओर जाते हैं। इससे तन मन भी स्वस्थ रहता है और कार्य करने की ऊर्जा भी प्राप्त होती है जिससे क्रिया शक्ति बढ़ती है।  प्रान्त संचालिक अवध प्रान्त रत्नम, प्रान्त कार्यवाहिका यशोधरा, मिथिलेश, पदमा, सावित्री, अंजू, पारुल, विजयलक्ष्मी, अर्चना और मोनिका की देखरेख में योग वर्ग संपन्न हुआ।

Related posts

Jammu Kashmir: शोपियां में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को मारी गोली, मौत

Nitin Gupta

देश भर में मनाई जा रही अहोई अष्टमी , संतान की समृद्धि के लिए माताओं ने रखा व्रत, तारों को दिया जाएगा अर्घ्य

Nitin Gupta

कोरोना महामारी में लोगों की मदद में अहम भूमिका निभा रही कांग्रेस

Shailendra Singh