featured यूपी

UP: कृषि मंत्री का एक्‍शन, अयोध्या मंडल के उपनिदेशक कृषि अशोक कुमार निलंबित

UP: कृषि मंत्री का एक्‍शन, अयोध्या मंडल के उपनिदेशक कृषि अशोक कुमार निलंबित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को बड़ा एक्‍शन लिया है। उन्‍होंने अयोध्या मंडल के उपनिदेशक कृषि अशोक कुमार को शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने एवं रुचि न लेने के आरोप में तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कृषि मंत्री ने बताया निलंबन का कारण

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि, अयोध्या मंडल के उपनिदेशक कृषि अशोक कुमार से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की संख्या एवं लंबित मामलों की जानकारी ली गई। इस पर उनके द्वारा कहा गया कि, लाभार्थियों एवं लंबित मामलों की संख्या की जानकारी नहीं है। इसके अतिरिक्त उन्हें खरीफ के क्लस्टर की भी जानकारी न होने के कारण उनके विरुद्ध यह अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है।

कृषि मंत्री ने बताया कि, अशोक कुमार के कृत्य एवं शासकीय योजनाओं, लाभार्थियों एवं लंबित मामलों की जानकारी के अभाव से परिलक्षित हो रहा है कि वे शासकीय दायित्वों के निर्वहन में रुचि नहीं ले रहे हैं और लापरवाही बरत रहे हैं। इसी कारण उनके खिलाफ अनुशासनात्‍क कार्यवाही करते हुए उन्‍हें निलंबित कर दिया गया है।

Related posts

तालिबान: पंजशीर में युवक पर सरेआम चलाई गोलियां, देखें वीडियो

Rahul

MP: कांग्रेस को झटका, शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी

Ankit Tripathi

लक्ष्मण जी की नगरी ‘लखनऊ’ की होली है निराली, जानिए क्या होता है खास

sushil kumar