featured देश मध्यप्रदेश राज्य

MP: कांग्रेस को झटका, शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी

mamata banrjee MP: कांग्रेस को झटका, शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस नेता कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि बनर्जी के सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह के लिए भोपाल नहीं जाने का कोई कारण नहीं बताया गया है।

mamata banrjee MP: कांग्रेस को झटका, शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी
(फाइल फोटो) ममता बनर्जी

दिनेश त्रिवेदी कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

तृणमूल कांग्रेस सांसद दिनेश त्रिवेदी कार्यक्रम में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसे कांग्रेस का इरादा विपक्षी एकता की तस्वीर के तौर पर पेश करने का है। त्रिवेदी ने  कहा, ‘‘मुझे पार्टी प्रमुख (बनर्जी) ने सोमवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह कार्यक्रम के लिए कोई संदेश लेकर जा रहे हैं, त्रिवेदी ने कहा, ‘‘ऐसा कोई संदेश नहीं है। मेरा वहां जाना ही अपने आप में एक संदेश है।’’

कई नेताओं को किया गया है आमत्रंतित

कांग्रेस ने विभिन्न नेताओं को आमंत्रित किया है। पार्टी प्रमुख राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।

पहले क्षेत्रीय दलों के एक संघीय मोर्चे का विचार रखने वाली बनर्जी को हाल में नायडू के अलावा दिल्ली और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों क्रमश: अरविंद केजरीवाल और चंद्रशेखर राव के साथ गर्मजोशी दिखाते देखा गया था लेकिन यह गर्मजोशी कांग्रेस के लिए नहीं दिखी है। वहीं जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव और मायावती इन शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होगीं।

Related posts

2जी घोटाले में आरोपियों के बरी होने के बाद बयानबाजी का सिलसिला शुरू

Rani Naqvi

भाजपा की सीट बंटवारें पर तेजस्वी का बयान, बोले एनडीए जरूर हारेगा चुनाव

bharatkhabar

एक ही दिन में चेहरे से टैनिंग को करें गायब-फॉलो करे यें टिप्स

mohini kushwaha