featured यूपी

हाईवे पर रात भर वाहन रौंदते रहे महिला का शव, सुबह मिला कपड़े से लिपट सिर्फ कंकाल

हाईवे पर रात भर वाहन रौंदते रहे महिला का शव, सुबह मिला कपड़े से लिपट सिर्फ कंकाल

हापुड़ः सड़क हादसे की इस खबर ने मानवता का कत्ल कर दिया है। रविवार रात एक महिला की हादसे में मौत हो गई। उसका शव रात भर हाईवे की सड़कों पर पड़ा रहा। पूरी रात वाहन गुजरते रहे और उस रौंदते रहे, लेकिन किसी ने भी जहमत नहीं जुटाई की उसके शव को किनारे लगाया जाए।

सोमवार सुबह जब पुलिस वहां पहुंची तो वहां शव के नाम पर सिर्फ कंकाल ही मिले। वाहनों के रौंदने से मांस के टुकड़े पूरी तरह से गायब हो गए। पहियों में मांस के टुकड़े छिपकने की वजह से कई किलोमीटर तक फैले मिले। पुलिस अब कंकाल पर लिपटे कपड़े की मदद से शव को पहचानने की कोशिश कर रही है।

ट्रैफिक सीओ वैभव पांडेय ने जानकारी देते हुए कहा कि बाबूगढ़ के एनएच-9 पुल पर ज्यादा ट्रैफिक गुजरता है। ऐसा मुमकिन है कि किसी वाहन की टक्कर लगने से या किसी चलते वाहन से महिला गिर गई हो। महिला का डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद अन्य जानकारियां सामने आ पायेंगी। वहीं, राहगीरों से अपील करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं में राहगीरों की फौरन पुलिस को सूचित करना चाहिए। अगर ऐसा होता तो शायद महिला को बचाया जा सकता था। ऐसे मामलों में पुलिस को निडर होकर सूचना दें, उन्हें पुलिस की ओर कभी कोई परेशानी नहीं हो सकती।

Related posts

मुख्‍यमंत्री के गढ़ से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे अमिताभ ठाकुर, इस दिन जाएंगे गोरखपुर  

Shailendra Singh

मुख्तार अब्बास नक़वी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कृषि कानून को लेकर कही बड़ी बात

Rani Naqvi

भाजपा सांसद का विवादित बयानः हर आतंकी मुस्लिम क्यों होता है?

Rahul srivastava