featured यूपी

असलहे के दम पर दिव्यांग युवती और महिला से घंटों तक किया दुष्कर्म, हल्का दरोगा मौके पर पहुंचे

rape 1 असलहे के दम पर दिव्यांग युवती और महिला से घंटों तक किया दुष्कर्म, हल्का दरोगा मौके पर पहुंचे

जौनपुरः जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घर में घुसकर बदमाशों ने महिलाओं के साथ घंटे पर दुष्कर्म किया और बाद में रखे गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीण काफी भड़क उठे।

दरअसल, केराकत थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़ित युवती का भाई अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर मुंबई में रहता है। बस्ती से थोड़ी दूर बने घर की रखवाली के लिए उसकी छोटी बहन रहती है, जो दिव्यांग और अविवाहित है। रात में अकेले होने के कारण पड़ोस की एक भाभी को घर में साथ सोने के लिए बुला लेती थी।

शनिवार रात करीब 12 बजे दो बदमाश उसके घर के पीछे लगे पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर नीचे कमरे तक घुस गए। असलहे के बल पर दोनों को जगाकर रास्सी से बांधकर आंगन में फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने पूरे घर में लूटपाट की। घर लूटने के बाद बदमाशों ने उन दोनों महिलाओं के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उन हैवानों ने दोनों के साथ करीब 1 घंटे तक दुष्कर्म किया, जिसके बाद वे फरार हो गए।

घटना की जानकारी होने पर गांव वाले एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे हल्का दारोगा ने मामले की जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी और कोतवाल के न पहुंचने से गांव वाले आक्रोशित हो गए और साथ ही घटना की अबिलंब खुलासे की मांग की।

Related posts

कश्मीर ‘कत्ले-आम’ के सवालों पर महबूबा ने खोया आपा

bharatkhabar

UP News: लखनऊ के चिड़ियाघर में हिप्पो ने 2 कर्मचारियों पर किया हमला, एक की मौत

Rahul

नक्की झील की सुंदरता में काई जमने से लग रहा है दाग, जानें सफाई के लिए अपनाई जाएंगी कई योजनाएं

Trinath Mishra