UP News: सोमवार की सुबह करीब 10 बजे लखनऊ के चिड़ियाघर के दो कर्मचारी सफाई करने के लिए हिप्पो के बाड़े में घुसे थे, तभी हिप्पो ने उन दोनों पर हमला कर दिया। हमले में एक कर्मचारी सूरज की मौत हो गई, जबकि दूसरा कर्मचारी घायल हो गया है।
ये भी पढ़ें :-
UP News: गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लेक क्वीन क्रूज का किया लोकार्पण
इस घटना की जानकारी से चिड़ियाघर प्रशासन में हड़कंप मच गया। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, चिड़ियाघर की निदेशक अदिति शर्मा भी अस्पताल पहुंच गईं।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बताया जा रहा है कि हिप्पो अभी कुछ दिन पहले ही कानपुर चिड़ियाघर से लाया गया था। बता दें मृतक कर्मचारी सूरज कंपवेल रोड बरौरा थाना ठाकुरगंज का निवासी था और करीब 12 साल से चिड़िया घर में सफाई का काम कर रहा था। उसके परिवार में एक बेटी व पत्नी है। घटना से सूरज के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिप्पो के हमले में एक कर्मचारी की मौत
इस मामले को लेकर लखनऊ चिड़ियाघर की निदेशक अदिति शर्मा ने कहा कि जानवरों के बाड़ों की सफाई के लिए कर्मचारी अंदर गए कर्मचारियों पर हिप्पो ने हमला कर दिया। इस हमले में एक कर्मचारी की मौत हो गई है।