featured खेल

भारतीय कप्तान सुनील छेत्री का कारनामा, लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ बनाया रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान सुनील छेत्री का कारनामा, लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ बनाया रिकॉर्ड

लखनऊ: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने सोमवार को दो गोल किए, जिसके बाद एक और रिकॉर्ड उनके नाम जुड़ गया।

सक्रिय खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर पहुंचे सुनील छेत्री

फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री सर्वाधिक गोल करने वाले सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके आगे अब सिर्फ पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ही हैं, रोनाल्डो के नाम 103 गोल दर्ज हैं। वहीं सुनील छेत्री ने रिकॉर्ड बुक में अपने 74 गोल दर्ज करवाए।

टॉप 10 में पहुंचने से सिर्फ एक कदम दूर

फुटबॉल के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सर्वकालिक सूची में जल्द ही सुनील छेत्री अपनी जगह बना लेंगे। वह टॉप टेन में पहुंचने से एक कदम दूर रह गए हैं, उनकी इस उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष ने भी भारतीय कप्तान की इस उपलब्धि को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related posts

राजस्थान में कोरोनो संक्रमित लोगों का आंकड़ा 413 पहुंचा, 30 नए मामले आए सामने

Rani Naqvi

भाजपा सरकार की नीति और नियत में फर्क है: अंशु अवस्थी  

Shailendra Singh

डेंगू बुखार का बढ़ता कहर,15 नए मरीजों की पुष्टि से अब कुल मरीजों की संख्या 350 के पार

Rani Naqvi