featured दुनिया वायरल

महिला ने एक साथ 10 बच्चों को दिया जन्म, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

ten baby महिला ने एक साथ 10 बच्चों को दिया जन्म, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

आपने जुड़वा बच्चों या 4 से 5 बच्चों का एक साथ जन्म होना सुना होगा। लेकिन क्या आप ने कभी सुना है कि किसी महिला ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया हो ? जी हां साउथ अफ्रीका से ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां पर एक महिला ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

7 लड़के और 3 लड़कियों को दिया जन्म

बता दें 7 जून को 37 साल की गोसियामी धमारा सिटहोल नाम की महिला ने एकसाथ 10 बच्चों को जन्म देकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। महिला की डिलीवरी ऑपरेशन से हुई, जहां उसने 7 लड़के और तीन लड़कियों को जन्म दिया। फिलहाल सिटहोल और उसके बच्चे स्वस्थ हैं, और कुछ समय तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे।

मेरे सभी बच्चों स्वस्थ रहें- सिटहोल

गोसियामी धमारा सिटहोल ने बताया कि वो गनेंसी के दौरान काफी बीमार हो गई थी। और उनके लिए वो समय काफी मुश्किल भरा था। उनके पूरे शरीर में दर्द बना रहता था, लेकिन अब वो ठीक हैं।उन्होने कहा मैं सिर्फ भगवान से यही प्रार्थना कर रही थी कि मेरे सभी बच्चों की डिलीवरी सही से हो जाए और सब स्वस्थ रहें।

एक महीने में ही टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

याद हो कि पिछले महीने ही सबसे ज्यादा बच्‍चों को जन्म देने का रिकॉर्ड मोरक्को में माली की हलीमा सिसी नाम की महिला ने बनाया था। उन्होंने 9 बच्चों को जन्म देकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। लेकिन अब उनका ये रिकॉर्ड सिर्फ एक महीने के अंदर ही टूट गया है।

Related posts

Delhi: #लॉकडाउन के ऐलान के बाद पलायन की तस्वीरें, देखें CM केजरीवाल की अपील

Saurabh

वाराणसी में संचारी रोग अभियान का आगाज, जेपी नड्डा भी पहुंचे काशी

Shailendra Singh

विधानसभा चुनाव 2017: गोवा की तुलना में पंजाब में कम पड़े वोट

Rahul srivastava