featured देश

प्रियंका गांधी ने पूछा सरकार से सवाल, 22 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन ?

दिल्ली: प्रियंका गांधी ने सरकार पर फिर साधा निशाना, कहा 'अंधेर वैक्सीन नीति चौपट राजा'

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एकबार फिर सरकार पर निशाना साधा है। आगरा के एक अस्पताल में ऑक्सीजन बंद किए जाने के कारण 22 लोगों की मौत पर प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया। वहीं राहुल गांधी ने भी कहा कि इसके लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रियंका ने केंद्र से पूछा ‘जिम्मेदार कौन’ ?

बता दें प्रियंका ने अपनी श्रृंखला ‘जिम्मेदार कौन’ के तहत ने ट्वीट पर लिखा कि प्रधानमंत्री: मैंने ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी। मुख्यमंत्री: ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं, कमी की अफवाह फैलाने वालों की संपत्ति जब्त होगी। मंत्री: मरीजों को जरूरत भर ऑक्सीजन दें, ज्यादा ऑक्सीजन न दें। आगरा अस्पताल: ऑक्सीजन खत्म थी, 22 मरीजों की ऑक्सीजन बंद करके मॉकड्रिल की। इन सबका जिम्मेदार कौन?

प्रियंका ने वारयल वीडियो भी किया शेयर

इसके साथ ही प्रियंका ने वायरल हो रहे वीडियो को भी ट्विटर पर शेयर किया। जिसमें अस्पताल का मालिक कहता दिख रह है कि ऑक्सीजन की काफी कमी थी। मोदीनगर में भी ऑक्सीजन नहीं थी। कुछ लोगों से अपने मरीजों को डिस्चार्ज करने के लिए कहा गया, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। इसलिए हमने एक एक्सपेरिमेंट करने का फैसला लिया। मॉकड्रिल करके देख सकते हैं, इससे पता चल जाएगा कि कौन बच पाएगा या नहीं।

Related posts

फिर EVM पर उठ रहे सवाल, पुष्पम प्रिया के बाद पप्पू यादव ने कहा- हैक हुई मशीन

Hemant Jaiman

यूपी में आज रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेगा लॉकडाउन, जाने किया रहेगा बंद और क्या खुलेगा

Rani Naqvi

5 जून को पड़ने वाला चंद्रमा ग्रहण किस राशि पर पड़ेगा भारी, भूलकर भी न करें ये काम..

Mamta Gautam