featured यूपी

यूपी में आज रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेगा लॉकडाउन, जाने किया रहेगा बंद और क्या खुलेगा

up lockdown यूपी में आज रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेगा लॉकडाउन, जाने किया रहेगा बंद और क्या खुलेगा

उत्तर प्रदेश में आज यानी शुक्रवार की रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज यानी शुक्रवार की रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सभी कार्यालय, बाजार, गल्ला मंडी, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और प्रदेश के अंदर रोडवेज सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, आवश्यक सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी। वहीं, कोविड-19 संक्रमण और वायरल बीमारियों का प्रसार रोकने के लिए शुक्रवार से रविवार तक विशेष सफाई अभियान भी चलाया जाएगा।

बता दें कि मुख्य सचिव आरके तिवारी ने सभी कमिश्नर, आईजी, डीएम और एसएसपी को इसके निर्देश भेज दिए हैं। इस अवधि में रेलवे और हवाई सेवा पहले की भांति जारी रहेगी। इनसे आने वाले यात्रियों के अपने गंतव्य पर जाने पर कोई रोक नहीं होगी।

स्वास्थ्य, चिकित्सकीय सेवाएं और आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई पहले की तरह चलती रहेगी। इन सेवाओं में लगे लोगों, कोरोना वॉरियर्स, स्वच्छताकर्मी और डोर स्पेट डिलवरी से जुड़े लोगों के पहचान पत्र को ड्यूटी पास माना जाएगा। वहीं, मालवाहक वाहनों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। हाई-वे किनारे के पेट्रोल पंप-ढाबे, ग्रामीण क्षेत्रों के औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे। सरकारी प्रॉजेक्ट, एक्सप्रेस-वे आदि निर्माण कार्य जारी रहेंगे।

https://www.bharatkhabar.com/vikas-dubeys-wife-son-taken-into-custody-by-police/

सरकारी दफ्तरों में पहले से छुट्टी

सरकार ने कार्यालयों की बंदी का वक्त योजनाबद्ध ढंग से चुना है। शनिवार को बैंक और ज्यादातर सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। रविवार भी छुट्टी का दिन है। वहीं, सोमवार को सुबह 5 बजे के बाद प्रतिबंध समाप्त हो जाएगा। ऐसे में सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल-कॉलेज या अन्य संस्थान बंदी से प्रभावित नहीं होंगे।

समूह ग और घ के आधे कर्मचारी फिर वर्क फ्रॉम होम

कोरोना संक्रमण का प्रसार सरकारी दफ्तरों तक होने के बाद मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि समूह ‘ग’ और ‘घ’ के 50 प्रतिशत तक कर्मचारियों से रोस्टर के आधार पर घर से काम करवाया जाए। यह निर्देश आकस्मिक और आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा। हालांकि, विभागों को इसके लिए संबंधित मंत्रियों से मंजूरी लेनी होगी।

Related posts

भारतीय राजनीति का वो चेहरा, जिसने दुनिया में बजाया था हिंदी का डंका

mohini kushwaha

दुबई में दो भारतीयों ने किया करोड़ो का घोटाला, कोर्ट ने दी 500 साल की कैद

lucknow bureua

मऊ: ए के शर्मा की रणनीति से विपक्षी ढेर, निर्विरोध जीती बीजेपी

sushil kumar