featured यूपी

डॉक्टरों पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की मौत, अस्पताल में मचा हडकंप

डॉक्टरों पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की मौत, अस्पताल में मचा हडकंप

प्रयागराजः इलाज के दौरान डॉक्टरों पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की आज मौत हो गई है। महिला ने मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। बता दें कि महिला की उसी अस्पताल में मौत हुई है, जिस अस्पताल के डॉक्टरों पर उसने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

वहीं, मौत से पहले पीड़िता के वेंटिलेटर पर होने की वजह से उसका बयान नहीं दर्ज हो पाया। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

ये है मामला

दरअसल, 31 मई की रात करीब 8 डॉक्टर व पैरा मेडिकल की टीम ने मिलकर महिला की आंत का ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन करने वाली इस टीम में महिला डॉक्टर भी मौजूद थी। वहीं, ऑपरेशन होने के बाद बाहर आई पीड़िता ने डॉक्टरों पर दुष्कर्म करने आरोप लगाया तो वहीं, उसके भाई ने वीडिया बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख मामला संदिग्झ नजर आया। जिसके बाद पीड़िता का मेडिको लीगल टेस्ट करवाया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। हलांकि पीड़िता के परिवार ने किसी भी डॉक्टर या मेडिकल प्रशासन के खिलाफ पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। जबकि पुलिस इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज करने की फिराक में है।

Related posts

नए यूपी बीजेपी अध्यक्ष का बयान- मैं सांसद हूं, टोल फ्री हूं

Pradeep sharma

22 दिसंबर 2021 का पंचांग: बुधवार, जानें आज का शुभकाल और नक्षत्र

Neetu Rajbhar

राम जन्‍मभूमि जमीन विवाद: भाजपा सांसद का अखिलेश-संजय सिंह पर करारा प्रहार, कही इतनी बड़ी बात

Shailendra Singh