featured यूपी

राम जन्‍मभूमि जमीन विवाद: भाजपा सांसद का अखिलेश-संजय सिंह पर करारा प्रहार, कही इतनी बड़ी बात

राम जन्‍मभूमि जमीन विवाद: भाजपा सांसद का अखिलेश-संजय सिंह पर करारा प्रहार, कही इतनी बड़ी बात

उन्नाव: अयोध्‍या में राम जन्‍मभूमि जमीन विवाद का मामला ठंडा होता नहीं दिख रहा। अब इसमें भाजपा के फायर ब्रांड नेता साक्षी महाराज की भी एंट्री हो गई है। उन्‍होंने इस जमीन विवाद को लेकर बयान दिया है।

उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि, श्रीराम जन्‍मभूमि जमीन खरीद में भ्रष्‍टाचार का आरोप लगाने वाले पहले अपने गिरेबां में झांक के देखें। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हों या फिर आप सांसद संजय सिंह… अगर दोनों नेताओं को घोटाले का शक है तो उन्‍होंने जो चंदा दिया है, उसे वापस ले लें। सा‍थ ही उन्‍होंने कहा कि, चंदा वापस लेने के लिए उन्‍हें चंदा देने वाली अपनी रसीद दिखानी पड़ेगी।

सवाल खड़ा करने वाले वापस ले लें चंदा: भाजपा सांसद

भाजपा सांसद ने उन्नाव में अपने आवास पर कहा कि, रामनगरी में भगवान राम के मंदिर निर्माण में श्रद्धालुओं का धन लग रहा है और उस पर सवाल नहीं उठाने चाहिए। उन्‍होंने कहा कि, मंदिर निर्माण के लिए जमीन की खरीद पर सवाल पर खड़े करने वालों से मेरा निवेदन है कि अगर उन्होंने चंदा दिया है तो वह लोग रसीद दिखाकर अपना चंदा वापस ले सकते हैं।

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि, भगवान राम के मंदिर निर्माण में सारा धन श्रद्धालुओं का लग रहा है, अखिलेश यादव या संजय सिंह जैसे सवाल खड़े करने वालों का नहीं। उन्‍होंने अगर चंदा दिया नहीं है तो फिर उनके पेट में क्यों दर्द हो रहा है।

सपा-आप के पास आरोप लगाने के अलावा और कुछ नहीं

सांसद ने राम मंदिर ट्रस्ट की जमीन खरीद पर लगाए गए सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्‍होंने यह भी कहा कि, चंपत राय ने श्रीराम के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है और ऐसे व्यक्ति पर आरोप लगाना बिल्‍कुल गलत और निराधार है। आप और सपा के पास आरोप लगाने के अलावा और कुछ नहीं है।

Related posts

एससी-एसटी को मुफ्त कनेक्शन बांटने की तैयारी में विद्युत विभाग

rituraj

बिहार चुनावः तीसरे और अंतिम चरण की वोटिंग जारी, कई दिग्गजों पर टिकी नजरें

Hemant Jaiman

ये फीचर सेफ रखेगा आपका व्हॉट्सऐप डाटा, कोई नहीं कर पाएगा चोरी

rituraj