featured यूपी

महिला प्रधानों का आत्मविश्वास बढ़ाने पर विशेष जोर, विश्वविद्यालय देंगे प्रशिक्षण

महिला प्रधानों का आत्मविश्वास बढ़ाने पर विशेष जोर, विश्वविद्यालय देंगे प्रशिक्षण

लखनऊ: यूपी के पंचायत चुनाव हाल ही में संपन्न हुए, इसमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी भारी संख्या में जीत दर्ज की। अब ये सभी महिला प्रधान के तौर पर पंचायत में नेतृत्व करेंगी। इनकी कार्यशैली को और बेहतर बनाने के लिए विश्वविद्यालय की मदद लेकर प्रशिक्षण देने की योजना बन रही है।

राज्यपाल ने दिए निर्देश

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महिला प्रधानों को प्रशिक्षण देने के मामले में निर्देश जारी किया। नवनिर्वाचित प्रधानों में आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम शुरु किया जा रहा है। इसके लिए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु और एकेटीयू को विशेष निर्देश दिए गए हैं। ग्राम प्रधान आम लोगों के बीच सबसे ज्यादा नजदीकी होते हैं, ऐसे में प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी और अहम हो जाती है।

सरकारी योजनाओं के प्रति करेंगे जागरुक

आत्मविश्वास के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी महिला प्रधानों को दी जाएगी। कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी होने पर ही उनका जमीन पर परिणाम देखने को मिलेगा। 21 जून को विश्व योग दिवस के मौके पर भी विश्वविद्यालय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं।

वृक्षारोपण को भी बढ़ावा देते हुए, एक लाख पीपल के पौधे लगाने की बात कही गई है। यूपी सरकार ने वन सप्ताह के दौरान 30 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महामारी के बीच पिछले वर्ष भी उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया था। इस बार भी इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

Related posts

कोरोना पॉजिटिव हुये एम वेंकैया नायडू, ट्वीट कर दी जानकारी

Trinath Mishra

वाहनों का संचालन कर आत्मनिर्भर बन रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

Shailendra Singh

कपड़े और जूते का शौक रखने वालें लोगों को ये ख़बर दे सकती है झटका, जानें जीएसटी काउंसिल का फैसला

Kalpana Chauhan