Breaking News यूपी

जम्मू-कश्मीर जाकर भी गाजीपुर को नहीं भूले मनोज सिन्हा, जिले के लिए भेजी मदद

जम्मू-कश्मीर जाकर भी गाजीपुर को नहीं भूले मनोज सिन्हा, जिले के लिए भेजी मदद

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से सांसद रहे मनोज सिन्हा वर्तमान में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से जीत नहीं दर्ज कर पाए। इसके बाद उन्हें जम्मू कश्मीर भेज दिया गया लेकिन आज भी अपने क्षेत्र से मनोज सिन्हा जुड़े हुए हैं, इसी का उदाहरण उन्होंने प्रस्तुत किया।

जिले के लिए भेजे 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

मनोज सिन्हा ने गाजीपुर जिला अध्यक्ष के माध्यम से 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाए। जिन्हें विभिन्न सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया जाएगा। यह क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मददगार साबित होगा। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मनोज सिन्हा का गाजीपुर से अनोखा रिश्ता है। जनपद के विकास को लगातार वह प्राथमिकता देते रहते हैं। वर्तमान परिस्थितियों में वह जिले से दूर हैं, लेकिन फिर भी उन्हें मदद के लिए हाथ बढ़ाया।

सीएमओ जीसी मौर्य को सौंपें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की तरफ से उपलब्ध करवाए गए 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर शनिवार को सीएमओ को सौंपें गए। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि अभी और मात्रा में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जल्द ही उपलब्ध करवाया जाएगा। महामारी के इस दौर में ऑक्सीजन की जरूरत मरीजों को ज्यादा पड़ गई थी, इसी का परिणाम रहा कि कई जगहों पर ऑक्सीजन की भारी किल्लत देखने को मिली। जिसके बाद ऑक्सीजन प्लांट और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल होने लगा। इसी को देखते हुए मनोज सिन्हा ने गाजीपुर जिले के लिए मदद भिजवाई है।

Related posts

निजी वाहनों पर जाति-धर्म वाले शब्द लिखवाए तो खैर नहीं, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए आदेश

Trinath Mishra

सुषमा को मिला राजनाथ सिंह का साथ

Breaking News

बिजनौर: दिव्यांग से रेप के मामले में कोर्ट ने चार साल बाद सुनाई सजा, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh