Breaking News यूपी

बीजेपी में दिखी आंतरिक कलह! बीएल संतोष ले रहे हैं बैठक

bihar bjp बीजेपी में दिखी आंतरिक कलह! बीएल संतोष ले रहे हैं बैठक

लखनऊ। भाजपा में सांगठनिक बदलावों की संभावनाओं के बीच पदाधिकारियों की बैठक चल रही है। इस दौरान पार्टी की अंर्तकलह सामने आ गई है। पार्टी के पदाधिकारियों के बीच आपसी सामंजस्य की कमी की बात सामने आ रही है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष आज योगी सरकार के सभी मंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठक कर रहे हैं। पहले से तय समय के अनुसार, बीएल संतोष बैठक में सबसे पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य से मिले फिर डिप्टी CM दिनेश शर्मा से मुलाक़ात की। इसके बाद उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य से मुलाक़ात कर योगी सरकार के कार्यकाल का जायजा लिया।

बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और डॉ दिनेश शर्मा और कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बाहर निकाल आए हैं। अब आगे की बैठक मंत्रियों के साथ जारी है। अंदरखाने से मिली जानकारी के अनुसार, यूपी भाजपा में घमासान जारी है। बैठक में हुई चर्चा के अनुसार यूपी भाजपा में काफी अंतर्विरोध है। योगी सरकार के कामकाज को लेकर यूपी भाजपा में काफी विरोध है।

सूत्रों की मानें तो, बीएल संतोष के साथ बंद कमरे में चल रही बैठक में दोनों उप मुख्यमंत्रियों से विस्तृत चर्चा हुई। इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य से काफी देर तक वार्ता चली। हालांकि चारदीवारी के अंदर चल रही वार्ता का ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते कोई भी नेता कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और स्वामी प्रसाद मौर्य ने मीडिया को गोल गोल घुमाया। हालांकि केशव मौर्य ने कुछ संकेत अवश्य दिए हैं। केशव मौर्य ने कहा कि, प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हम अगला चुनाव भी जीतेंगे और 300 से अधिक सीटें आएंगी। अब केशव के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। बता दें यूपी भाजपा में आंतरिक कलह काफी जोरों पर चलने की ख़बरें निकलकर सामने आ रही हैं।

Related posts

गाजियाबाद में होगा मोदी और राहुल के बीच मुकाबला

kumari ashu

नक्सलियों का कहर, 8 मजदूरों को अगवा कर सात वाहनों को किया आग के हवाले

rituraj

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजभर का बगावती अंदाज, घोषित किए अपनी पार्टी के प्रत्याशी

bharatkhabar